ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार जा रही थी शराब, जशपुर में पुलिस ने धर दबोचा, ट्रक सहित माल जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
October 10, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Breaking News : छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार जा रही थी शराब, जशपुर में पुलिस ने धर दबोचा, ट्रक सहित माल जब्त

By Mohan Rao Published August 5, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने शराब के अवैध परिवहन पर बड़ी चोट की है। यहां पर पुलिस ने 51 लाख रुपए की शराब ट्रक सहित जब्त किया है। यह शराब पंजाब से निकलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार जा रही थी। 734 कार्टून में 6588 लीटर शराब जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। इससे पहले भी जशपुर पुलिस ने तस्करी करते दो ट्रैकों से करोड़ रुपए कीमत की,1574 पेटी में 14025 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर चुकी है। ताजा मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने सोमवार को ट्रक सहित अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा को पकड़ा है, व आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक क्रमांक UP12AT1845 में  बड़ी मात्रा में अवैध शराब को तस्करी कर जशपुर क्षेत्र से होते हुए ले जाया जा रहा है।

सूचना के बाद  पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक को ट्रेस करते हुए, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम आगडीह के पास नेशनल हाइवे 43 पर नाका बंदी की गई थी। संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उक्त संदेही ट्रक आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक क्रमांक UP12AT1845 को घेरा बंदी कर रोका। पुलिस के द्वारा जब संदेही ट्रक की तलाशी ली गई तब, उसके ट्रॉली में 734 कार्टून में अंग्रेजी शराब मिला। जिसे पुलिस के द्वारा ट्रक सहित जप्त करते हुए, आरोपी ट्रक चालक  चिमा राम उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ट्रक चालक चिमा राम ने बताया कि वह उक्त ट्रक को वह चंडीगढ़ पंजाब से लेकर रांची तक आ रहा था, उसे चंडीगढ़ में एक दूसरे व्यक्ति के द्वारा उसे ट्रक दिया गया था, उसे नहीं पता था कि ट्रक में क्या है, उसे ट्रक को रांची तक ले जाना था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को लेकर बिहार जाता। आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि उसे, इसके लिए 45000 रुपए दिया जाता। पुलिस को संदेह है इस प्रकार की शराब की तस्करी में किसी बड़े सेंडिकेट की शामिल होने की संभावना है, जो कि अत्यंत ही शातिर तरीके से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे हैं। तस्करी में संलिप्त सिंडिकेट की पता साजी हेतु पुलिस की जांच जारी है

जशपुर पुलिस ने  पूर्व में भी इसी पैटर्न में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए, दो ट्रकों को पकड़ा था, जिसमें से एक ट्रक को दुलदुला क्षेत्र से व दूसरे ट्रक को अनूपपुर मध्य प्रदेश से पकड़ कर लाया गया था, जिसमें  से लगभग एक करोड़ रुपए कीमत का 1574 पेटी में 14025 लीटर, अंग्रेजी शराब को बरामद कर जप्त किया गया था। उक्त मामलों में भी तस्करों के द्वारा ड्राइवरों को अच्छी रकम का लालच देकर एक निश्चित स्थान से ट्रक को निर्धारित स्थान तक ले जाने  हेतु दिया जाता था, जहां सिंडिकेट के सदस्यों के द्वारा ट्रक को ले लिया जाता था, व ड्राइवर को पैसे देकर वापस लौटा दिया जाता था, वहां से कोई और व्यक्ति ट्रक को लेकर, अन्य निर्धारित स्थान पर ले जाता था, जिससे कि ड्राइवरों को पता न चल सके कि माल कहां से लोड हुआ है, और कहां ले जाया जा रहा है। तस्करों के द्वारा उन्हीं रास्तों का उपयोग किया जाता है जहां टोल नाका व पुलिस नाका कम होते हैं।

वर्तमान प्रकरण में  भी ट्रक चालक अवैध शराब से भरी ट्रक को चंडीगढ़, हिमाचलप्रदेश, लखनऊ, अंबिकापुर, जशपुर, होते हुए, रांची झारखंड तक आ रहा था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को  लेकर बिहार  जाता। मगर जशपुर पुलिस की सक्रिय मुखबिर तंत्र से अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को जशपुर में ही ,नेशनल हाइवे आगडीह के पास पकड़ लिया गया व ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने ट्रक से 734 कार्टून, में 6588 ली अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख रुपए  है, को जप्त कर लिया है। व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक UP12AT1845 को  भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, ट्रक की कीमत लगभग 16 लाख रु है। 

पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(1)(क), व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी चिमा राम, उम्र 26 वर्ष, थाना बायतु बाड़मेर, राजस्थान को प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर आशीष कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक एसन पाल, प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी, आरक्षक उपेन्द्र सिंह नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र से अवैध रूप से  भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते ट्रक को पकड़ा है व ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, मामले में किसी अंतरराज्यीय शराब तस्करी सिंडिकेट की शामिल होने की संभावना है, जिसमें पुलिस की जांच जारी है, तस्करी में शामिल अन्य लोगों को भी पुलिस के द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय

हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

Mohan Rao August 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत के 100 शहरों में ‘स्टीलएज महोत्सव’ की शुरुआत भारत के 100 शहरों में ‘स्टीलएज महोत्सव’ की शुरुआत
Next Article प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सीएम साय बोले- अधिकारी व कर्मचारी अपने घरों में लगाएं सोलर पॉवर प्लांट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?