ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम क्षेत्र में स्लम स्वास्थ्य योजना के शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त संचालक…. मोबाइल मेडिकल यूनिट में ब्लड टेस्ट को लेकर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

भिलाई निगम क्षेत्र में स्लम स्वास्थ्य योजना के शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त संचालक…. मोबाइल मेडिकल यूनिट में ब्लड टेस्ट को लेकर कही यह बात

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
Joint Director to visit the Slum Health Scheme camps in Bhilai
Joint Director to visit the Slum Health Scheme camps in Bhilai
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत स्लम क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर लगाकर लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें वहीं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। संयुक्त संचालक हरि कृष्ण दुबे निगम क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान योजना के नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त तरुण पाल लहरें उपस्थित रहे। संयुक्त संचालक दुबे ने शिविर में चिकित्सकों व उपस्थित स्टाफ की जानकारी ली और स्वंय मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपना ब्लड टेस्ट करवाकर लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ लेने प्रेरित किए। उपायुक्त तरुण पाल लहरें ने भी शिविर में अपना जांच कराया।
उन्होंने शिविर में आए हुए व्यक्तियों को परीक्षण उपरांत उनके कुशलक्षेप और प्राप्त दवाइयों के बारे में पूछकर फीडबैक लिया। भिलाई निगम क्षेत्र में स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट और दाई दीदी क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त संचालक एचके दुबे ने अधिकारियों से कहा कि समय पर मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर स्थल में पहुंचे ताकि समय पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। निरीक्षण में उन्होंने एमएमयू के कोऑर्डिनेटर अमित चौधरी व अतुल शुक्ला से दवाई के स्टॉक की जानकारी ली तथा रजिस्टर का परीक्षण किए। संजय नगर, गदा चौक और खुर्सीपार के स्लम बस्ती में आज शिविर का आयोजन किया गया था। उन्होंने रूट प्लान की पंजी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुबे ने मोबाइल मेडिकल यूनिट में इलाज कराने आए लोगों से चर्चा कर शिविर में उनके द्वारा कराए जा रहे जांच के बारे में फीडबैक भी लिया! मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक, फार्मास्टि और लैब टेक्निीशियनों से चिकित्सकीय कार्य हेतु पर्याप्त इक्विपमेंट्स की जानकारी और इलाज के लिए किस प्रकार के बीमारी के लोग शिविर में अधिक आ रहे इसकी जानकारी लिए और उन्होंने स्वयं अपना रक्त जांच कराया। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी कई बार शिविर स्थलों का जायजा ले चुके हैं। निगम क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होता है। स्वास्थ्य शिविर के जरिए मोहल्ले में ही चिकित्सा सुविधा मिलने पर आसानी से बच्चे, युवा, बुजुर्ग शिविर में सर्दी, खासी, बीपी और शुगर अन्य तरह की बीमारियों की जांच कराकर दवाई प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन एवं सहायक अभियंता तपन अग्रवाल मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद की स्मृति में रायपुर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्मारक : भूपेश बघेल
पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता
आवेदन के 24 घंटे के भीतर मिल गई जिला पंचायत में नियुक्ति… अनुकंपा नियुक्ति के मामले में प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य
हैरी केन की मांसपेशियों में खिंचाव, लंबे समय के लिए बाहर
पंत पर लगातार सवालों पर भड़के बल्लेबाजी कोच राठौड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद: प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा किसानों व गरीबों के विरोध में काम, यही भाजपा की पहचान
Next Article धर्मेंद्र के जन्मदिन पर ‘ड्रीम गर्ल’ ने शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- ‘प्यार के लिए शुक्रिया’
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?