ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जहरीली शराब का कहर, दो ट्रक ड्राइवरों समेत आठ की मौत, कई गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जहरीली शराब का कहर, दो ट्रक ड्राइवरों समेत आठ की मौत, कई गंभीर

By @dmin
Published: May 28, 2021
Share
नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम
नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम
SHARE

अलीगढ़ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। दो ट्रक ड्राइवर समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से कई की आंखों की रोशनी जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि छह लोगों की मौत शराब से हुई है, जबकि दो लोगों का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। वहीं, सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अलीगढ़ के जवां थाना इलाके के गांव छेरत में भी तीन लोगों की मौत की सूचना है। परिजनों ने शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी। पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है।

मामला अलीगढ़ जिले के लोधा थाना इलाके के करसुआ, निमाना, हैवतपुर और अंडला गांव का है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर आईओसी का गैस बोटलिंग प्लांट है। प्लांट के ठीक सामने करसुआ और अंडला गांव हैं। दोनों गांवों में एक ही ठेकेदार के दो छोटे ठेके हैं। गुरुवार को लोगों ने यहां से शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो ट्रक ड्राइवर शामिल हैं। हालांकि दो लोगों की मौत का कारण प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है।

शराब पीने से करीब पांच लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों में रोष है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सिटी और जिलाधिकारी समेत एसडीएम रंजीत सिंह, जिला आबकारी अधिकारी व वन अधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीणों की मौत की खबर मिलने पर डीआईजी अलीगढ़ घटनास्थल पर पहुंचे। अधीनस्थ अधिकारियों और ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। 
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि आठ लोगों की मौत हुई है। लेकिन दो लोगों की मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा। एक ही ठेकेदार के ठेके हैं, जहां से शराब खरीदी गई है। दोनों को सील कर दिया गया है, शराब के सैंपल लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

घटना के बाद सीएम योगी सख्त
शराब से मौत मामले का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आबकारी और गृह विभाग के अधिकारियों को तलब किया है। सीएम का कहना है कि अगर सरकारी ठेके से शराब खरीदी है तो ठेका सीज किया जाएगा। दोषियों की संपत्ति जब्त कर नीलामी होगी और उससे मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को हर संभव इलाज देने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?
रायपुर के सभी घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर: कलेक्टर भुरे
CG Breaking : पुलिस कस्टड़ी में युवक ने लगाई फांसी, लोगों ने किया थाने पर पथराव… जानिए क्या है मामला
परिवार से दूर पेड़ के पास रहता था बुजुर्ग…. आधी रात झुलसने हुई मौत… जांच में जुटी पुलिस
पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A bridge constructed at a cost of 264 crores was destroyed कोरोनावायरस के फैलाव से बचाने के लिये एनटीपीसी ने बढ़ाया मदद का हाथ… अपने संसाधनों से की अलग अलग राज्यों में 1800 से अधिक बेड की व्यवस्था
Next Article ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?