ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर के सभी घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर: कलेक्टर भुरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर के सभी घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर: कलेक्टर भुरे

By Sonu Sahu
Published: September 27, 2022
Share
SHARE

रायपुर। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने देवेन्द्र नगर सेक्टर के स्ट्रीट नंबर 22 पहुंचकर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा रायपुर शहर में लगाए जा रहे डिजिटल डोर नंबर की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर व रायपुर स्मार्ट सिटी के एम.डी. मयंक चतुर्वेदी भी उनके साथ थे। शहर के सभी 3.15 लाख घरों पर डिजिटल डोर नंबर लगाए जाने से मकान मालिक को विभिन्न करों के भुगतान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नल कनेक्शन सहित 26 तरह की आवश्यक व आपातकालीन सेवाएं घर बैठे सुगमता पूर्वक प्राप्त होगी। इंडसइंड बैंक के साथ मिलकर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व रायपुर नगर निगम इस डिजिटल नंबर के माध्यम से सभी सम्पत्ति मालिकों को उनकी सम्पत्ति आईडी भी उपलब्ध करा रहा है।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व नगर निगम ने मिलकर राजधानी रायपुर के सभी मकानों को डिजिटल डोर नंबर के जरिए एक यूनिक आईडी प्रदान कर सुविधाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। डिजिटल डोर नंबर के माध्यम से मकान मालिक को ई-गवर्नेंस माड्यूल से जुड़ी 26 सेवाएं घर पर लगे यूनिक डिजिटल प्लेट में छपे क्यू आर कोड को स्कैन करने से बड़ी आसानी से प्राप्त होगी। इसके लिए महापौर एजाज़ ढेबर की उपस्थिति में इंडसइंड बैंक व रायपुर स्मार्ट सिटी के मध्य 25 जून 2022 को करार हुआ था और अब इस परियोजना पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने शहर में लग रहे इस महत्वपूर्ण व हाईटेक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों से कहा है कि निर्धारित अवधि में सभी घरों में यूनिक नंबर लगाया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल, जोन कमिश्नर आरके डोंगरे, मैनेजर जीआईएस रंजीत रंजन सहित इंडसइंड बैंक के अधिकारी भी उपस्थित थे।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में बताया कि सभी मकानों का पृथक से एक यूनिक नंबर तैयार कर क्यू आर कोड के साथ प्लेट के रूप में घर-घर लगाया जा रहा है। इस यूनिक नंबर से सम्पत्ति कर, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नल कनेक्शन, नामांतरण, भवन अनुज्ञा, नियमितीकरण सहित 26 जरूरी सेवाओं के साथ-साथ, पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की आपातकालीन सेवाएं घर बैठे सुगमता पूर्वक मिलेगी।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 19 साहित्यकारों व भाषाविदों को सम्मानित करेंगे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत
Railway breaking : सामान्य श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी राहत… 46 ट्रेनों में लगे 92 जनरल कोच
राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : कहा- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, सीएम बघेल बोले- कोई अपना, अपने ही घर आया
आर्मी के दो शीर्ष कमांडर के बीच मतभेद : सेना ने दिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश
PM आवास योजना के तहत निकाली गई लॉटरी… 187 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking news : ACB की बड़ी कार्रवाई…. CG में 50 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार
Next Article पुशअप में भिलाई के युवक का कारनामा, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड पुशअप में भिलाई के युवक का कारनामा, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?