ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई

By Poonam Patel
Published: June 26, 2026
Share
पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई
पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी अमृतलाल और उनका परिवार लंबे समय तक एक कच्चे मिट्टी के मकान में रहते थे। लेकिन अब वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर एक सुंदर बड़े पक्के आवास में परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतित कर रहे हैं। बीते 24 जून को पंडरीपानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा में कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने उनके आवास का अवलोकन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। अमृतलाल ने बताया कि पक्का मकान बनने से पहले वे कच्चे मकान में रहते थे जहां बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकता था और दीवारों में सीलन आ जाती थी। इन समस्याओं के कारण परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और सुरक्षित एवं आरामदायक जीवन जीना चुनौतीपूर्ण था।

ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अमृतलाल को पक्का आवास स्वीकृत हुआ। योजना की सहायता से उनका सपना साकार हुआ और उन्हें एक मजबूत एवं सुरक्षित घर मिला। पक्का मकान बनने के बाद उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। अब उन्हें बारिश, सीलन और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिल गई है। अमृतलाल बताते हैं कि नया आवास मिलने से उनके परिवार की जीवनशैली में सुधार हुआ है। अब सभी सदस्य सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में रह रहे हैं। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अपने अनुभव साझा करते हुए अमृतलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और सुरक्षा प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

खनन हादसा: चार के मिले शव, बचाव कार्य जारी, माइनिंग कंपनी ने की मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा
छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और स्वाभिमान के साथ मिला आगे बढ़ने का अवसर: सीएम बघेल
बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक से लूट, आधी रात तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर किया कांड, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Breaking : एसबीआई के मेन ब्रांच में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू
लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अगले महीने से इन क्षेत्रों में लगेंगे शिविर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?