ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 59 वें स्थापना दिवस पर विशेष: नेपाल-भूटान बार्डर की सुरक्षा से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में तैनात है सशस्त्र सीमा बल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNational

59 वें स्थापना दिवस पर विशेष: नेपाल-भूटान बार्डर की सुरक्षा से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में तैनात है सशस्त्र सीमा बल

By Om Prakash Verma
Published: December 20, 2022
Share
59 वें स्थापना दिवस पर विशेष: नेपाल-भूटान बार्डर की सुरक्षा से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में तैनात है सशस्त्र सीमा बल
59 वें स्थापना दिवस पर विशेष: नेपाल-भूटान बार्डर की सुरक्षा से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में तैनात है सशस्त्र सीमा बल
SHARE

एसएसबी की मौजूदगी से रावघाट रेल परियोजना को मिला जीवनदान
भिलाई। बीएसपी की लाइफलाइन रावघाट प्रोजक्ट में पिछले 8 साल में एसएसबी की वजह से कई उपलब्धियां जुड़ गई। दल्लीराजहरा से रावघाट तक 95 किलोमीटर में अब तक 55 किलोमीटर से ज्यादा का काम पूरा हो चुका है। अंतागढ़ से आयरन शिफ्ट करने का काम भी शुरू हो चुका है। इन आठ साल में सशस्त्र सीमा बल और अन्य सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने माओवादियों को भागने मजबूर कर दिया।

2014 में पहली बार जब एसएसबी की बटालियन अंतागढ़ क्षेत्र में पहुंची तो रेल लाइन का काम एक इंच भी नहीं सरका था, लेकिन महज आठ साल में ही एसएसबी ने अपनी मौजूदगी के साथ ही आरवीएनएसल को कड़ी सुरक्षा प्रदान की। जिसके बाद काम में लगातार तेजी आने लगी।

यह बातें एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर के कमांडेंट अशोक ठाकुर ने श्रीकंचनपथ से खास बातचीत में कही। उन्होंने स्थापना दिवस पर एसएसबी के इतिहास को भी बताया। कमाडेंट श्री ठाकुर ने बताया कि 1962 में जब चीन की लड़ाकी के बाद चीन के सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों भय का माहौल व्याप्त हो गया था. इसी दौरान भारत सरकार ने 1963 में विशेष सेवा ब्यूरो का गठन किया।

बल का प्राथमिक उद्देश्य चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का मुकाबला करना था। इसी दौरान 1963 में एक अद्वितीय बल बनाया गया जो भारत और चीन सीमा पर तैनात होकर भारतीय सेना को भी मदद करें। यह एसएसबी का शुरुआती दौर था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली में सुधार स्वरूप मंत्रीमंडल की सिफारिशों के बाद जून 2001 में एसएसबी को भारत-नेपाल सीमा के लिए बॉर्डर गार्डिंग फोर्स के रूप में घोषित किया गया था। जिनको नेपाल से लगी 1751 किमी सीमा की सुरक्षा का काम सौंपा गया था और साथ-साथ 2004 से 699 किमी भारत भूटान सीमा की रखवाली का काम भी सौंपा गया था।

2003 में बदला नाम
कमाडेंट अशोक ठाकुर ने बताया कि स्पेशल सर्विस ब्यूरो का नाम बदलकर 2003 से एसएसबी को सशस्त्र सीमा बल के नाम से जाने जाना लगा। केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों के संसाधनों को समाहित कर सशस्त्र सीमा बल ने सीमावर्ती गांवों में कई विकास के काम कराए और उनका विश्वास जीता। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा भी उपलब्ध कराई। वही अरुणाचल प्रदेश में हिन्दी के प्रचार का श्रेय एसएसबी को जाता है। एसएसबी, जम्मू और कश्मीर में काउंटर इंसजेंसी ऑपरेशन और झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में भी अपना योगदान दे रही है।

जय व्यापार पैनल का कुम्हारी और अहिवारा में डोर टू डोर संपर्क अभियान…. प्रत्याशियों ने की व्यापारियों से भेंट, मांगा समर्थन
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को दिया सहायता राशि के चेक, कहा- मीडिया साथियों के हर सुख-दुख में हम उनके साथ खड़े हैं
हम होंगे कामयाब अभियान के जरिए दूर होगा बच्चों का परीक्षा के प्रति तनाव
सीबीआई की कस्टडी से 45 करोड़ का 103 किलो सोना ‘ गायब ‘, कोर्ट ने दिया जांज का आदेश
स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा: निगम के सभी जोन कार्यालय से हुई स्वच्छता की शुरुआत… नुक्कड़ और नृत्य के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, चार माह बाद पकड़ाया मास्टर माइंड… हत्या व लूट के कई मामलों में शामिल
Next Article अधिकारी पर भारी पड़े जवान...,बच्चों ने भी उछलकर खूब खाई जलेबी अधिकारी पर भारी पड़े जवान…,बच्चों ने भी उछलकर खूब खाई जलेबी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?