ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमीशनखोरी और समस्याओं को दया सिंह का हल्लाबोल, भिलाई निगम का किया घेराव
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कमीशनखोरी और समस्याओं को दया सिंह का हल्लाबोल, भिलाई निगम का किया घेराव

By Mohan Rao Published December 30, 2024
Share
दया सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया निगम का घेराव
SHARE

दया सिंह ने 20 से ज्यादा बिंदुओं पर रखी बात, पुराने काम को क्लियर करने की रखी मांग

भिलाई। नगर निगम भिलाई में चल रहे कमीशन खोरी और क्षेत्र के वार्डों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के संस्थापक व भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह सैकड़ों लोगों के साथ निगम मुख्यालय का घेराव किया। घेराव को देखते हुए निगम परिसर में पहले से पुलिस बल तैनात कराया गया।  भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में पार्षद और उनके समर्थक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़कर निगम परिसर में घुस गए। जोरदार प्रदर्शन के बाद आयुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

Contents
दया सिंह ने 20 से ज्यादा बिंदुओं पर रखी बात, पुराने काम को क्लियर करने की रखी मांगइन बिंदुओं पर दया सिंह ने रखी अपनी बातये समस्या जस की तस, दया सिंह ने फिर से कराया ध्यानाकर्षण

बता दें भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने घेराव को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि भिलाई निगम में कमीशन खोरी अपने चरम पर है। यही नहीं वार्डों में विकास कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। महापौर को निगम के वार्डों की सुध लेने की फुर्सत नहीं है। इसे देखते हुए निगम घेराव तैयारी की गई। दया सिंह के कहे अनुसार ही सोमवार सुबह 11 बजे से ही निगम मुख्यालय में भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

भाजपा नेता व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि शहर में समस्याओं का अंबार है। लोग परेशान हैं। जनता त्रस्त होकर थक गई है। नगर निगम भिलाई में कांग्रेस की शहर सरकार है। जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अधिकारी-कर्मचारी ये समझ ही नहीं पा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आ गई है, कांग्रेस सरकार की मानसिकता छोड़नी होगी।। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, लूट आम हो गई थी। जनता परेशान होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। लेकिन नगर निगम भिलाई में समस्याओं का पुलिंदा है। जिस पर कोई अधिकारी काम नहीं रहा है। अगर निम्न समस्याओं का समाधान बिना देरी किए नहीं किया गया तो आगे और उग्र आंदोलन होगा। दया सिंह ने अपने साथियों के साथ अल्टीमेटम दे दिया है।

इस दौरान पार्षद लक्ष्मी साहू, सरिता साहू, वीना चंद्राकर, सत्या देवी जयसवाल, जलधर सिंह, राजू शैलजा, परिंका साहू,  लक्ष्मी दिवाकर, संजयसिंह, संतोष, इशमिता दोहरे, चनदेशवरि बन्दे, इशवरी.नेताम, शकुंतला साहू  विनोद चेलक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवटि कोशिश,धर्मेंद्र पांडे प्रभा कुशवाहा, मंजू मिस्र ,सविता सोनी, विनोद देवगण, मुकेश शर्मा, राकेश प्रसाद, विनोद गुप्ता,प्रमोद सिंह ,प्रशांत कुमार, रवि निगम, राज कुमार यादव, पवन मिश्रा एवं हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इन बिंदुओं पर दया सिंह ने रखी अपनी बात

श्री पब्लिकेशन को तत्काल प्रभार से हटाया जाए
नगर निगम भिलाई की आर्थिक हालत खराब है। करोड़ों रुपए का टैक्स वसूली बचा है। एजेंसी ठीक से काम ही नहीं कर रहा है। शहर के जिम्मेदार नागरिक जो खुद से टैक्स जमा करते हैं। उस पर भी एजेंसी को कमिशन दिया जा रहा है। अफसर उसपर मेहरबान? एजेंसी को तत्काल हटाया जाए। निगम खुद टैक्स की वसूली करें। निगम टैक्स काउंटरों में जमा राशि और एजेंसी से डोर-टू-डोर वसूली की गई, राशि का हिसाब निकाले और एजेंसी को दिए गए कमिशन से वसूली की जाए।

4% कमीशनखोरी बंद हो
निगम में कमीशनखोरी बंद किया जाए। निगम में सिविल वर्क हो या सफाई का ठेका हर काम में कमीशन खोरी चल रहा है। प्रशासन और शहर सरकार को कमीशन देने के चक्कर में ठेकेदार भी 20, 25, 30 प्रतिशत एबब रेट भर रहे हैं। इससे ठेकेदार और अधिकारी तो लाल हो रहे है पर आर्थिक हालत निगम की खराब हो रही है। एकल खिड़की 18 प्रतिशत कमिशन एकमुत लिया जा रहा है। प्रशासनिक अफसरों ने 1 से बढ़ाकर दो और अब दो से 6 प्रतिशत कमिशन बढ़ा चुके है।

सालों से जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले
निगम में बिना चायपानी का खर्चा दिए कोई काम नहीं होता। राशन कार्ड, गुमास्ता, जन्म-मृत्यु, शादी आदि प्रमाण पत्र बनाने से लेकर हर काम के लिए चाय-पानी देना पड़ता है। इसके बिना कोई काम नहीं करता। सबसे ज्यादा राजस्व, संपदा, स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ी है। ऐसे सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों इंजीनियरों का विभाग, टेबल व जोन बदला जाए। सालों से सभी एक जगह जमे हैं।

सिटी बस शुरू की जाए
शहर की परिवहन व्यवस्था बेहतर हो। इस पर काम की जरूरत है। प्रशासन अपनी नियत सार्वजनिक करें। तीन माह में सभी 69 बस को बनाकर चलाना था, लेकिन दो साल हो गए। एक बस नहीं चल रही है। डिपो में करोड़ों की बसें कंडम है। कंकाल बन गए है, इंजन, टायर, सीट, कैमरे, पूर्जे-पूर्जे चोरी हो चुके है। कहां गया। जिसने चोरी किया। निगम अफसरों भी शामिल है, नहीं है तो एफआईआर क्यों नहीं कराए। एजेंसी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। कबतक बस चलेगी ?

ये समस्या जस की तस, दया सिंह ने फिर से कराया ध्यानाकर्षण

  • टाउनशिप को छोड़ दें तो शहर के अन्य इलाकों खम्हरिया, कोहका, कुरुद, वैशालीनगर, कैंप, छावनी और खुर्सीपार में पेयजल संकट गहरा गया है। टैंकर से इन वार्डों में पेयजल आपूर्ति करें। भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें।
  • सफाई कार्य में जुटे मजदूरों के साथ शोषण भी हो रहा है। उनका पीएफ , ईएसआईसी नहीं काटा जा रहा है। मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
  • शहर की अंदरूनी सड़कों का बुरा हाल है। जगह-जगह गड्‌ढे है, जहां चलना दूभर हो गया है। उन सड़कों का निर्माण किया जाए।
  • खुर्सीपार क्षेत्र में पानी के लिए संपवेल की व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि सप्लाई प्रॉपर नहीं हो रही है।
  • खुर्सीपार में बिजली कटौती भारी हो रही है। इसका समाधान निगम प्रशासन को करना चाहिए।
  • खुर्सीपार में बिजली कटौती भारी हो रही है। इसका समाधान निगम प्रशासन को करना चाहिए।
  • कैंप में पेयजल संकट है। अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के बावजूद पानी घर तक नहीं पहुंचा है। जो संकट है।
  • छावनी में कैमिकल युक्त गंदे पानी की आपूर्ति संपवेल से हो रही है। उन संपवेलों को बंद कर पाइप लाइन बिछाई जाए।
  • सुपेला रोड की स्ट्रीट लाइट बंद है। जबकि, सौंदर्यीकरण के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।
  • शहर में अवैध प्लॉटिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। लोगों की गाढ़ी पूंजी को जमीन माफिया हथिया रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शहर में कितने अवैध प्लॉटिंग एरिया है। इसकी पहचान होनी चाहिए।
  • हुडको, वैशालीनगर, शांतिनगर और कैंप-खुर्सीपार में सीवरेज लाइन की बड़ी समस्या है। इसका समाधान आवश्यक है। क्योंकि, सालों पूर्व कॉलोनियों में सीवरेज पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।
  • श्रमिक बस्ती और आउटर के वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए। इसके लिए निगम को देरी नहीं करना चाहिए। यह आवश्यक चीज है। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा।
  • शहर के उद्यानों का बुरा हाल है। मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से उजाड़ पड़ा हुआ है। शहर के सभी सेक्टर और वार्डों में उजाड़ पड़े गॉर्डनों का मेंटेनेंस बिना देरी किए शुरू करना चाहिए।
  • प्रॉपर्टी टैक्स की जो छूट उद्योगपतियों को दी गई है। वही छूट शहर के गरीब और श्रमिक इलाकों में रहने वाले गरीब जनता को भी देनी चाहिए। इससे भेदभाव साफ झलक रहा है। जो ठीक नहीं है।
  • टाउनशिप के सेक्टरों में सफाई बुरा हाल है। डेंगू जैसे संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है। अगर वहां सफाई नहीं सुधारी गई तो हालात मुश्किल हो जांएगे। बीएसपी की सफाई का जिम्मा निगम खुद अपने ऊपर लें।
  • नगर निगम भिलाई की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। इसलिए व्यवस्था दुरूस्त की जाए, जिससे कर्मियों को भुगतान में देरी न हो। क्योंकि, निगम कर्मियों की वजह से ही निगम काम करेगा।
  • सड़क, नाली और सफाई व पानी जैसे विषयों पर काम करने के लिए अलग से सेल का गठन हो। अलग से समिति बनाई जाए। इस समिति में भाजपा पार्षदों को भी रखा जाए। जिससे सुचारू रूप से तर्क दिया जा सके।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao December 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : चायनीज मांझा की खरीदी-बिक्री को लेकर विधायक रिकेश ने की आईजी से चर्चा, बोले- होगी कड़ी कार्रवाई
Next Article रिसाली में निगम ने वसूला जनरल स्टोर्स संचालक से जुर्माना, चाइनिज मांझा की बिक्री पर कार्रवाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?