ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की पात्रता में छूट की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की पात्रता में छूट की घोषणा

By @dmin
Published: January 7, 2021
Share
JEE Advanced exam to be held on July 3, Union Education Minister
JEE Advanced exam to be held on July 3, Union Education Minister
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को आईआईटी में दाखिले के लिए पात्रता मानदंड और जेईई एडवांस परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। ट्विटर पर लाइव संबोधन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने कहा कि जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 03 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी।
इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी, खडग़पुर की ओर से किया जाएगा। जेईई एडवांस परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने कहा, मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं। सभी उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। 
इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों के मानदंड में छूट देने का फैसला किया है। मंत्री ने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 75त्न कुल अंक लाने के पात्रता मानदंड इस वर्ष लागू नहीं होंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लाइव संबोधन में ये घोषणाएं कीं। 
जेईई मेन परीक्षा के अंतिम सत्र के परिणाम घोषित होने के बाद ही जेईई एडवांस का आयोजन होगा। गौरतलब है कि जेईई मेन के शीर्ष तकरीबन 2,50,000 क्वालीफाइड छात्र जेईई एडवांस्ड में उपस्थित होने के लिए पात्र होते हैं। जेईई एडवांस्ड 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। जो छात्र जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करते हैं, उन्हें उनकी रैंक के आधार पर जोसा काउंसलिंग के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश दिया जाएगा। 
पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि 2021 से जेईई मेन्स परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी। यह चारों सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी जो 4 मई से शुरू होकर 10 जून को समाप्त होंगी। परीक्षा परिणाम 15 जुलाई को घोषित होंगे।

सौर मिशन: आदित्य-एल1 ने आखिरी बार सफलतापूर्वक बदली कक्षा, एल1 प्वाइंट की ओर बढ़ा स्पेसक्राफ्ट
CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर: 14 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव, आदिवासी हॉस्टल में फैला संक्रमण
एक महीने में 3 वल्र्ड रिकॉर्ड: भारत के नाम सबसे तेज सड़क निर्माण का वल्र्ड रिकॉर्ड…. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
ईसीआई ने चुनावी खर्च को लेकर दिए निर्देश, बैठक में कहा- शराब, ड्रग्स, नगदी और फ्रीबीज पर रखें कड़ी नजर
बीते 24 घंटों में मृतकों की संख्या में फिर इजाफा, संक्रमित मरीज भी 30 हजार के पार, सक्रिय मामले तीन लाख से अधिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Businessman arrived at Corporation Gate if refused to set up weekly market वार्षिक निरीक्षण पर कल दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे रेलवे जीएम बेनर्जी
Next Article There will be many development works in Khursipar area from 2 crore खुर्सीपार क्षेत्र में 2 करोड़ 59 लाख से होंगे कई सारे विकास कार्य…. महापौर देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?