ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार क्षेत्र में 2 करोड़ 59 लाख से होंगे कई सारे विकास कार्य…. महापौर देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार क्षेत्र में 2 करोड़ 59 लाख से होंगे कई सारे विकास कार्य…. महापौर देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

By @dmin
Published: January 7, 2021
Share
There will be many development works in Khursipar area from 2 crore
There will be many development works in Khursipar area from 2 crore
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में वृहद स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जोन 04 के विभिन्न गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही सौंदर्यीकरण एवं सुविधा के लिए सड़क के दोनो ओर कलरफूल पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। 2 करोड़ 59 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए आज महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षदों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। मूलभूत आवश्यकतों की पूर्ति के लिए क्षेत्र की जनता को महापौर सौगात दिए।
वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन, बोर खनन, नाली निर्माण जैसी विभिन्न मांग महापौर यादव से किया था। उनकी मांगों को पूरा करने तथा किए गए वादों को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कर वादा पूरा किए। गलियों में पेवर ब्लॉक लगने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलेगी। भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 04 शिवाजी नगर अंतर्गत बालाजी नगर, बापूनगर, शास्त्री नगर के तीन वार्डों के 24 स्थानों पर वृहद रूप से विकास कार्य किया जाना है जिसके लिए आज महापौर एवं विधायक भिलाईनगर श्री देवेन्द्र यादव ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों नारियल तोड़कर खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्य की सौगात दिए। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक स्वच्छता संबंधी हो या और कोई भी कार्य हमेशा आप लोगों ने निगम का सहयोग किया है। स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेल को लेकर निगम के सभी वार्डों में कार्य किए जा रहे है। निगम क्षेत्र में वृहद स्तर पर विकास कार्यों के लिए बधाई देते हुए वार्ड के नागरिकों ने महापौर श्री यादव से विभिन्न मुददों पर चर्चा भी किए! महापौर ने कार्यक्रम में उपस्थित निगम के अधिकारियों को होने वाले विकास कार्यों को निर्धारित समय तथा गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए। भूमिपूजन कार्यक्रम में डी. कामराजू, एल्डरमेन बबीता भैसारे, डी. नागमणी, पार्षद तुलसी पटेल, सत्यवती साहू जग्गा राव, मारतंड सिंह, राजेन्द्र सहित वार्ड 29, 30 व 35 के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
खुर्सीपार गेट से अंडा चौक तक लगेगा स्ट्रीट लाइट
जोन 04 आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि विकास कार्य में खुर्सीपार क्षेत्र के वार्ड 29, 30 और 35 के 24 स्थानों पर विशेष रुप से कार्य किए जाएंगे। इसमें वार्डों के गलियों में सौंदर्यीकरण की दृष्टि वार्ड को स्वच्छ रखने और बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात दिलाने के लिए वृहद स्तर पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, एक मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण, कैलाशधाम में बोर खनन, मोची मोहल्ला में नाली निर्माण, बाबा बालकनाथ मंदिर में विभिन्न आयोजनों के लिए डोमशेड निर्माण, खुर्सीपार गेट से अंडा चौक तक रात्रि में आवागमन को बेहतर बनाने स्ट्रीट लाइट, जोन 04 के विभिन्न उद्यानों में रात्रि में रोशनी के लिए सोलर लाइट, नवीन कॉलेज के पास ऑडियोटोरियम भवन का संधारण कार्य, शीतला मंदिर के बाजू में भवन निर्माण नागरिकों की सहूलियत के लिए विकास कार्य किए जाएंगे।

Big Breaking : नितेश यादव के बाद भिलाई निगम के उपसभापति इंजी. सलमान की भी पार्षदी गई, संभायुक्त ने किया बर्खास्त
प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
CG Crime : पिता की हत्या कर हार्टअटैक बता लोगों को किया गुमराह, बेटी की शिकायत पर पुलिस ने कब्र खोदकर निकलवाई लाश
दुर्ग शहर में कुष्ठ उन्मूलन शिविर का आयोजन, विधायक वोरा ने कहा कुष्ठ रोग के प्रति जन जागरूकता आवश्यक
नासा की नई तस्वीरों से जगी भारत की उम्मीद, चंद्रयान मिशन को लेकर फिर बढ़ी दिलचस्पी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article JEE Advanced exam to be held on July 3, Union Education Minister 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की पात्रता में छूट की घोषणा
Next Article Paddy purchased negligently got spoiled: Collector issued notice to the प्रदेश में 7 जनवरी तक 62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…. राज्य के 15.49 लाख किसानों ने बेचा धान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?