ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: kidnapping : जामुल में मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया प्लान, होने वाले पति का काराया अपहरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

kidnapping : जामुल में मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया प्लान, होने वाले पति का काराया अपहरण

By Mohan Rao
Published: April 21, 2025
Share
अपहरण के आरोपी
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में लगभग एक माह पहले हुए अपहरण एवं मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जामुल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती शामिल है जो कि पीड़त की मंगेतर निकली। उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने होने वाले पति के अपहरण की साजिश रची और पूरा कांड किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मंगेतर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल इस मामले में मंगल बाजार छावनी निवासी भुपेन्द्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 मार्च 2025 की रात 10.30 बजे करीबन वह अपने दोस्त टोकेश साहू के साथ मोटर सायकल में बैठकर घर जा रहा था। बोगदा पुलिया के पास पहुंचे उसी दौरान कार में सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी कार को मोटर सायकल के पास लाकर रोका। कार में सवार 3-4 लड़के उतरे और टोकेश साहू को गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट करने लगे तथा अपने कार में टोकेश साहू को अपहरण कर ले गए। बेमेतरा के पास मौका पाकर टोकेश साहू उनके चंगुल से निकल कर आया और पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस इस मामले में विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहरण में उपयोग किए गए कार के बारे में जानकारी निकाली। तकनीकी सहायता एवं हुलिया के आधार पर आरोपी दुर्गेश साहू को नागपुर(महाराष्ट्र) से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि हेमा से उसका प्रेम संबंध था और वह टोकेश से शादी नहीं करना चाहती थी। हेमा ने टोकेश का अपहरण और मारपीट की योजना बनाई, जिसके लिए दुर्गेश अपने दोस्त अमित वर्मा और बंटी के साथ भिलाई पहुंचा। नागपुर से क्रेटा कार में बोगदा पुलिया जामुल आकर टोकेश साहू को रास्ते में रोक कर मारपीट करते हुए अपने कार में अपहरण कर बेमेतरा ले गये लेकिन मौका मिलते ही टोकेश साहू वहां से फरार हो गया। जामुल पुलिस ने आरोपी दुर्गेश साहू, अमित वर्मा उर्फ राजा, हेम कुमारी साहू उर्फ हेमा को नागपुर(महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर धारा 296, 115(2), 140(2), 61(2)(क), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा दिया।

Durg braking : सूने मकान व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश… मर्डर केस में 16 साल सजा काट चुका है गिरोह का सरगना
लाभार्थी किसान सम्मेलन में हुए शामिल विधानसभा अध्यक्ष, किसानों को पावर रिपर, तेलघानी यंत्र, स्पेयर का किया वितरण
नियमित विमान सेवा का लाभ : बड़े शहरों से सीधे जुड़ा बस्तर संभाग, अब तक तीन लाख यात्रियों ने भरी उड़ान
हिन्दू युवा मंच के संयोजक कृष्णा चौहान ने की हाईटेक अस्पताल मैं रस्तोगी कॉलेज के भर्ती छात्रों से की मुलाक़ात
गुजरात निगम व पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही वापस भिलाई से गुजरात लौटे राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नकली नोट लेकर आईसक्रीम लेने पहुंचा ग्राहक, दुकानदार की सूझ से धराया.. 500 व 200 रुपए के नकली नोट बरामद
Next Article फिट इंडिया कैंपेनिंग : संडे ऑन साइकिल का आयोजन, 100 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?