ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जैश उल हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जैश उल हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर के बाहर हाल ही में एक संदिग्ध कार मिली। इस मामले में अब आतंकी एंगल सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने रविवार को अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार रखने की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने टेलिग्राफ एप के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली है। कुछ दिनों पहले ही इस संगठन ने इस्रायल के दूतावास के बाहर हुए धमाके की भी जिम्मेदारी ली थी। संगठन की तरफ से बिटकॉइन से पैसे की मांग की गई थी।

जांच एजेंसी से कहा- रोक सकते हो तो रोक लो
आतंकी संगठन ने एक संदेश के जरिए जांच एजेंसी को चुनौती दी है। संदेश में लिखा है, ‘रोक सकते हो तो रोक लो, तुम कुछ नहीं कर पाए थे जब हमने तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में तुम्हें हिट किया था, तुमने मोसाद के साथ हाथ मिलाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके आखिर में लिखा है कि तुम्हें (अंबानी के लिए) मालूम है तुम्हें क्या करना है। बस पैसे ट्रांसफर कर दो जो तुम्हें पहले कहा गया है।

क्या है पूरा मामला
25 फरवरी को मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध कार और 20 जिलेटिन की छड़ें मिली थीं। बुधवार रात को एक बजे के आसपास स्कॉर्पियो को खड़ा किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में घर के बाहर दो गाडिय़ां देखी गई थी जिसमें एक इनोवा भी शामिल थी। गाड़ी का ड्राइवर एसयूवी को एंटीलिया के बाहर पार्क करके चला गया था। संदिग्ध कार दिखने के बाद अंबानी के घर के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को इसके बारे में सूचित किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी थी। 

गाड़ी में रखा था धमकी भरा पत्र
सूत्रों के मुताबिक, इस संदिग्ध गाड़ी में से एक पत्र भी मिला था, जो हाथ से लिखा गया था। सूत्रों ने बताया था कि चि_ी में लिखा है, ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।

29 जनवरी को इस्रायली दूतावास के बाहर हुआ था धमाका
राजधानी दिल्ली में 29 जनवरी की शाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले वीआईपी इलाके लुटियंस जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इस्रायली दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया था। गणतंत्र दिवस के कारण घोषित हाई अलर्ट के बीच शाम 5.05 बजे दूतावास से महज 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के सामने हुए धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन आसपास खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए थे। इसके एक दिन बाद आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने टेलिग्राम के जरिए धमाके की जिम्मेदारी ली थी।

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री शर्मा व अरुण साव
आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
नक्सल समस्या पर मंथन: कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री शाह ने की बैठक, सुरक्षा स्थिति और माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा
रायपुर में आरक्षक ने की आत्महत्या : शिवनाथ एक्सप्रेस के सामने लेट गया… दो भाग में बंटा शरीर
पीएम केयर्स फंड: सुप्रीम कोर्ट ने की एनडीआरएफ में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कारोबारी के घर में डकैती से सनसनी, 15 लाख से अधिक का सामान लूटकर बदमाश फरार कारोबारी के घर में डकैती से सनसनी, 15 लाख से अधिक का सामान लूटकर बदमाश फरार
Next Article The demand for grant of Rs 3807.66 crore for Urban Administration and Development गरीबों को लाभान्वित करना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री डॉ डहरिया

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?