ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल्याणकारी योजनाओं का गरीब हितग्राहियों को मिलेगा लाभ…. 21 दिसंबर से प्रत्येक वार्डो में होगा शिविर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कल्याणकारी योजनाओं का गरीब हितग्राहियों को मिलेगा लाभ…. 21 दिसंबर से प्रत्येक वार्डो में होगा शिविर

By @dmin
Published: December 17, 2020
Share
Poor beneficiaries will get benefit of welfare schemes
Poor beneficiaries will get benefit of welfare schemes
SHARE

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के प्रत्येक वार्डो में गरीब हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके वार्डो में शिविर लगाकर दिया जाएगा। इसके लिए महपौर धीरज बाकलीवाल की मंशा के अनुरुप निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी 21 जनवरी 2021 तक के लिए लगाया है । इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग वार्डो के शिविर में गरीब हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत् उनसे आवेदन लेकर उन्हें लाभ प्रदान किया जावेगा।
इस संबंध में आयुक्त ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के गरीब हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाना है । जिसके तहत् नगर पालिक निगम दुर्ग के सभी 60 वार्डो के लिए शिविर का आयोजन की रुपरेखा बनायी गयी है । उन्होनें बताया इसके लिए निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। इसकी शुरुआत बघेरा वार्ड के यादव सामुदायिक भवन में शिविर लगाकर किया जा रहा है। जहॉ नयापारा वार्ड, राजीव नगर वार्ड और बघेरा वार्ड के हितग्राही योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन पत्र जमा कर सकेगें । उन्होनें कहा निगम के अधिकारी कर्मचारी शिविर में राशनकार्ड, मजदूर कार्ड का पंजीयन, निराश्रति व सुरक्षा पेंशन, पट्टा नवीनीकरण, एवं नये पट्टे से संबंधित पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र लिया जावेगा। इसके अलावा एैसे हितग्राही जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् वे मोर जमीन मोर मकान में आवेदन करने से छूट गये हैं वे भी इस शिविर में आकर आवास के लिए अपना आवेदन कर सकेगें । उन्होनें बताया शिविर प्रात: 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे लगायी जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है जिसके निर्देशन में अधिकारी कर्मचारी कार्य कर अपना जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो गु्रप में शेयर करेगें ।
कार्यक्रम अनुसार 21 दिसंबर को नयापारा, राजीव नगर और बघेरा के लिए यादव सामुदायिक भवन बघेरा में शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार 22 दिसंबर को मठपारा वार्ड 3, गयाबाई वार्ड 4 के लिए गयाबाई शासकीय स्कूल, 23 दिसंबर को मरारपारा, बैगापारा के लिए गोपाल मंदिर के पास, 24 दिसंबर को किल्लामंदिर वार्ड और तकियापारा वार्ड के लिए मुस्लिम सराय में, 25 दिसंबर को गिरधारी नगर, शंकर नगर वार्ड 10 के लिए दुर्गा मंच के पास, 26 दिसंबर को शंकर नगर वार्ड 11, मोहन नगर वार्ड 12 के लिए विश्वकर्मा भवन के पास, 28 दिसंबर को मोहन नगर वार्ड 13 और सिकोला भाठा वार्ड 14 के लिए प्रेम नगर दुर्गा मंच के पास, 29 दिसंबर को करहीडीह वार्ड, और सिकोला बस्ती के लिए शास0प्राथ0शाला कबीर भवन, 30 दिसंबर को औद्योगिक नगर वार्ड 17-18 के लिए शांति नगर स्थित दुर्गा मंच, 31 दिसंबर को शहीद भगत सिंह वार्ड 19-20 के लिए शहीद भगत सिंह स्कूल में शिविर लगाया जाएगा। इस तरह से दिनांक 23 जनवरी 2021 तक प्रत्येक वार्डो में शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ दिया जावेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे सीएम बघेल
कोरोना का कहर: देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी कल व परसों करेंगे बातचीत
स्वामी का तंज, मुशर्रफ को मिले नागरिकता
सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, अखनूर में साथी का शव लेकर भागे तीन आतंकी
सीजी क्वीन काजल श्रीवास ने मुख्यमंत्री बघेल को भेजी राखी: पत्र लिख उपहार में मांगा महिलाओं की समस्याओं का समाधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ward 38 pond replaced by the initiative of the Mayor महापौर की पहल से बदली वार्ड 38 तालाब की तस्वीर…. 15.50 लाख की लागत से सवारा गया तालाब
Next Article Channelization of two big drains of Khursipar will be खुर्सीपार के दो बड़े नालों का होगा चैनलाइजेशन… बारिश में जलभराव से मिलेगा छुटकारा…. महापौर परिषद् से मिली स्वीकृति

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?