ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL update : एक सप्ताह के टाला गया टूर्नामेंट, नई तारीखों का होगा ऐलान… BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों को लौटने कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

IPL update : एक सप्ताह के टाला गया टूर्नामेंट, नई तारीखों का होगा ऐलान… BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों को लौटने कहा

By Mohan Rao
Published: May 9, 2025
Share
आईपीएल 2025
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को फिलहाल टालने का फैसला किया है। एक सप्ताह के लिए आईपीएल को टाला गया है। एक सप्ताह बाद हालात को देखते हुए बीसीसीआई नई तारीखों का ऐलान कर सकता है। बोर्ड ने विदेशी खिलाड़ियों को भी अपने अपने देश लौटने कहा है। नई तारीखों का ऐलान होने के बाद उन्हें सूचित किया जाएगा।

बता दें आईपीएल 2025 के तहत अब तक 57 मैच हो चुके हैं। गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब व दिल्ली के बीच टूर्नामेंट का 58वां मैच खेला जा रहा था। पाकिस्तान ने 8 मई की रात करीब 8.30 बजे भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान की बॉर्डर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था।

पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को घर भेजा गया। युद्ध की स्थिति को देखते हुए शहर में ब्लैकआउट किया गया और मैच रद्द कर दिया। इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। इसके बाद खिलाड़ियों को वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना किया गया। अभी IPL के 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ के मुकाबले बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था।

सितंबर में हो सकते हैं लीग के बाकी मैच
सूत्रों से जानकारी मिली है कि आईपीएल के शेष सभी मैच सितंबर में कराए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अगस्त में होने वाला भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द किया जा सकता है। वहीं सितंबर में होने वाला एशिया कप भी टाला जाएगा। इनकी जगह भारत में IPL के बाकी मैच कराए जा सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने संबंध में कुछ नहीं कहा है। सरकार से चर्चा व हालातों में सुधार के बाद आगे का निर्णय लिया जा सकता है।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने आरंग में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी
Cricket : पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया, सीरीज में मिली 1-0 की बढ़त
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 2019 के पहले रजिस्टर्ड वाहनों पर अब एचएसआरपी चिन्ह लगाना अनिवार्य… जानिए क्यों है जरूरी
पटवारी भर्ती, CG व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस तारीख तक युवा कर सकते हैं आवदेन, यहां देखें पूरी डिटेल
Good news : भिलाई में बनने जा रहा है स्केटिंग ग्राउंड, विधायक रिकेश की पहल पर कलेक्टर ने दी दो करोड़ की स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भारतीय सेना की जीत के लिए अनुष्ठान
Next Article बिंदेश्वरी बघेल कॉलेज में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस, मानव सेवा का दिया संदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?