ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भारतीय सेना की जीत के लिए अनुष्ठान
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भारतीय सेना की जीत के लिए अनुष्ठान

By Om Prakash Verma Published May 9, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा तबाही के लिए भेजे गए ड्रोन्स और मिसाइलों को आकाश में ही नष्ट कर दिया. कुछ स्थानों पर लगातार गोलीबारी हो रही है जिसका मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तानी सेना ने खुलकर आतंकवादियों का साथ दिया. उसने भारतीय सामरिक ठिकानों के साथ ही शहरों को निशाना बनाना शुरू किया. भारत पूरे संयम के साथ इसका भी जवाब दे रहा है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया है. थल सेना किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए तैयार खड़ी है. भारतीय नौसेना भी एक्टिव मोड में है. भारत का एयर डिफेंस सिस्टम सक्षम है कि वो किसी भी तरह के हवाई हमले का मुकाबला कर सके. इसके लिए कई स्तरों की एयर डिफेंस सिस्टम तैयार की गई है. भारत के पास ऐसे आयुध हैं जिससे वह चुटकियों में पाकिस्तान के किसी भी टारगेट को हिट कर सकता है. पर सेना इसे लेकर कोई डींग नहीं मार रही. वह चुपचाप अपना काम कर रही है. अगर सेना ऐसा कर पा रही है तो इसके पीछे उसकी सालों-साल की मेहनत और तैयारी है. आज वह न केवल हमला करने, बल्कि उड़ती आफत से अपने देश की सुरक्षा करने में भी सक्षम है. देश का प्रत्येक नागरिक सेना का हाथ बंटाने को तैयार है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिये खड़ा है. पर उसके पास सिवाय संयम धारण करने और निर्देशों का पालन करने के, करने को ज्यादा कुछ नहीं है. ऐसे समय में शंकराचार्य ने सेना के समर्थन का एक तरीका खोज निकाला है. वो सेना की जीत के लिए अनुष्ठान करने जा रहे हैं. जो भी लोग देश के लिए कुछ करना चाहते हैं पर उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा, वो यहां आहुतियां दे सकते हैं. कांग्रेस भी आज तिरंगा रैली निकाल रही है. इसमें भी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने की खबर है. देखने में ये कदम छोटे और बेतुके से लग सकते हैं पर इसकी अलग भूमिका है. सेना के लिए यह अहसास अनमोल है कि पूरा देश उनके साथ मोर्चे पर है. यही अहसास उसे सरहदों पर दुश्मन से लोहा लेने की शक्ति देता है. पर नागरिकों की जिम्मेदारी यहीं खत्म नहीं हो जाती. उन्हें इससे भी कहीं ज्यादा संवेदनशील होने की जरूरत है. सरहद पार के आतंक के लिए पाकिस्तान एक जाना पहचाना चेहरा है. भारत एक जंग उत्तर पूर्वी सरहदों पर भी लड़ रहा है. यहां तानालैंड की मांग को लेकर आतंक मचाने वाले एक समूह की ताजा गिरफ्तारी हुई है. नेशनल लिबरेशन काउंसिल ऑफ तानीलैंड काफी समय से एक अलग देश की स्थापना की मांग को लेकर सशस्त्र आंदोलन कर रहा है. इसी तरह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड भी लंबे समय से अपने लिए अलग देश की मांग कर रहा है. चीन की सेना इन्हें उकसा रही है. इसलिए कोई भी टिप्पणी सोच समझकर करें.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Om Prakash Verma May 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : सोशल मीडिया पर हिन्दु संगठन पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर मांगी माफी
Next Article IPL update : एक सप्ताह के टाला गया टूर्नामेंट, नई तारीखों का होगा ऐलान… BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों को लौटने कहा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?