नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों की घोषणा 25 अक्तूबर को की जाएगी। इसकी घोषणा गत मंगलवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में की गई। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, 12 पार्टियों ने इसके टेंडर खरीद चुके हैं। इनमें संजीव गोयनका ग्रुप, मशहूर फार्मा कंपनी टॉरेंट, अरबिंदो फार्मा, ब्रॉडकास्ट और स्पोट्र्स कंसल्टिंग एजेंसियां आईटीडब्ल्यू, ग्रुप एम, कंसोर्टियम ऑफ सिंगापुर स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म और कुछ अन्य पार्टियां शामिल हैं।

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त, 2021 को नॉन-रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध ‘इनविटेशन टू टेंडरÓ दस्तावेज जारी किया था। जय शाह ने एक बयान में कहा था, इच्छुक पक्षों के अनुरोध पर, बीसीसीआई ने अब आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख 10 अक्तूबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।Ó बता दें कि टेंडर के लिए आमंत्रण (आईटीटी) खरीदने की तारीख पांच अक्तूबर थी।
आईपीएल के नए सत्र यानी 2022 में दो नई टीमों के जोड़े जाने की योजना है। ऐसे इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की संख्या में खासा इजाफा होगा और टूर्नामेंट दो महीने से ज्यादा चलेगा। आईपीएल के नए सत्र में अहमदाबाद, लखनऊ या पुणे की टीमें शामिल हो सकती हैं। इन दो टीमों के जुडऩे के बाद आईपीएल में टीमें की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। नई टीमों की दौड में इंदौर, कटक, गुवाहाटी और धर्मशाला शामिल हैं।
टीम खरीदने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- सालाना 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का टर्न ओवर रखने वाली कंपनियों को ही बोली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
- निविदा में भाग लेने के लिए आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपये रखा गया है।
- तीन से अधिक कंपनियों को समूह बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन यदि तीन कंपनियां साथ में आकर एक टीम के लिए बोली लगाना चाहती हैं तो ऐसा वे कर सकते हैं।
- एक पार्टी दो शहरों के लिए बोली लगा सकती है। इन शहरों में अहमदाबाद, लखनऊ, इंदौर, कटक, गुवाहाटी और धर्मशाला शामिल हैं।
- टीमों को 10 वर्षों के लिए हर साल 10 प्रतिशत और 10 वर्षों के बाद 20 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। इसके बदले में बीसीसीआई प्रत्येक सत्र के बाद केंद्रीय पूल से राजस्व का 50 प्रतिशत साझा करेगा।




