ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वैक्सीन खरीद की रेस में आगे निकला भारत, 60 करोड़ टीके का दे चुका ऑर्डर और 1 अरब के लिए चल रही बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोरोना वैक्सीन खरीद की रेस में आगे निकला भारत, 60 करोड़ टीके का दे चुका ऑर्डर और 1 अरब के लिए चल रही बात

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नई दिल्ली | कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए दुनिया में कई वैक्सीन दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल में पहुंच चुकी हैं और टीकों के बाजार में आने से महीनों पहले खरीद की रेस शुरू हो चुकी है। कई बड़े और अमीर देश अपने नागरिकों प्री-बुकिंग में जुटे हैं। हालांकि, भारत ने इसमें अच्छी बढ़त बना ली है। भारत वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का इस्तेमाल करते हुए 60 करोड़ डोज का ऑर्डर दे चुका है और एक अरब अन्य डोज के लिए बातचीत में जुटा है, जोकि कम से कम आधी आबादी के टीकाकरण के लिए पर्याप्त है। शरीर में एंटीबॉडी विकसित करने के लिए अधिकतर संभावित वैक्सीन के दो डोज लेने होंगे।

8 अक्टूबर तक के अडवांस मार्केट कमिटमेंट्स (AMCs) के एनालिसिस से पता चलता है कि इस मामले में भारत से आगे केवल अमेरिका है, जिसने 81 करोड़ डोज का प्री-ऑर्डर दे दिया है और 1.6 अरब डोज के लिए मोलभाव में जुटा है। दुनिया की पूरी आबादी को कवर करने के लिए पर्याप्त वैक्सीन उत्पादन में तीन से चार साल का वक्त लगेगा, अमीर और मिडिल इनकम वाले देश, जिनके पास मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी है, पहले से ही खरीदारी में जुट गए हैं। भारत सहित इन देशों ने 3.8 अरब डोज की शॉपिंग कर ली है। अमेरिका बेस्ड ड्यूक ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन सेंटर ने कोविड-19 परचेजिंग अग्रीमेंट की समीक्षा के बाद ये आंकड़े पेश किए हैं।

ड्यूक ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन सेंटर में असिस्टेंट डायरेक्टर एंड्रीआ डी टेलर ने कहा, ”अमेरिका ने 81 करोड़ डोज का ऑर्डर कंफर्म कर लिया है, अन्य 1.6 अरब डोज को लेकर बातचीत चल रही है। इसके बाद भारत है जिसने 60 करोड़ डोज की बुकिंग कर ली है और अन्य 1 अरब डोज खरीदने की प्रक्रिया में शामिल है। यूरोपीय यूनियन ने 40 करोड़ डोज बुक किए हैं और 1.565 अरब की बुकिंग के लिए बातचीत जारी है। लेकिन यदि आबादी को कवर करने की फीसदी के मामले को देखें तो कनाडा ने आबादी के मुकाबले 527 फीसदी वैक्सीन बुकिंग की है और इसके बाद यूके ने 277% प्री बुकिंग की है।” 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, ”भारत दुनिया को कोविड-19 से बचाने के लिए वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। उसे अपने नागरिकों की सुरक्षा भी क्यों नहीं सुनिश्चित करनी चाहिए? सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए उपलब्ध होने पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन डोज पाने के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं।”

चूंकि, ट्रायल के दौर से गुजर रहे किसी भी टीके को नियामकों की मंजूरी नहीं मिली है, देश कई कैंटिडेट टीकों को खरीदकर दांव लगा रहे हैं और इनमें से कुछ पूरा ना हो सके। उदाहरण के तौर पर, ब्रिटेन ने पांच अलग-अलग वैक्सीन कैंडिडेट से अडवांस में सौदा किया है, जो चार अलग-अलग टेक्नॉलजी से बने हैं। 

गजब है: दो क्वार्टर शराब पीने के बाद भी नहीं हुआ नशा, शराबी ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी , लगाई न्याय की गुहार
बड़ा फैसला: एक जनवरी से लागू हो जाएगी नई व्यवस्था, सप्ताह में साढ़े चार दिन करना होगा काम
गर्मियों में रेलयात्रा में मिलेगी राहत, रेलवे ने पुणे व मुंबई से बालेश्वर तक शुरू की समर स्पेशल
स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थलों के पास नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, 100 मीटर की दूरी निर्धारित
राज्य में इसी सत्र से 76 और नये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली और बैंगलोर में नंबर दो की लड़ाई, आज हर हाल में जीत जरूरी दिल्ली और बैंगलोर में नंबर दो की लड़ाई, आज हर हाल में जीत जरूरी
Next Article कमलनाथ को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, चुनाव आयोग के फैसले पर लगाई रोक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?