ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में इसी सत्र से 76 और नये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में इसी सत्र से 76 और नये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होंगे

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
नफरत की पाठशाला : बच्चों में भारत के खिलाफ जहर भर रहा चीन
नफरत की पाठशाला : बच्चों में भारत के खिलाफ जहर भर रहा चीन
SHARE

नये स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रवेश एक जुलाई से
कलेक्टरों को नवीन स्कूलों के लिए शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों की पूर्ति एवं आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में 76 नये स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किए जा रहे है। इन नये स्कूलों में विद्यार्थियों को एक जुलाई से प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्टरों को नवीन स्कूलों में आवश्यकतानुसार शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों की पूर्ति के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 76 नये स्कूलों के खुल जाने से राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की संख्या 171 से बढ़कर 247 हो जाएगी। राज्य में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि सभी 76 नये स्कूलों को शुरू किए जाने को लेकर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अधोसंरचना की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसके चलते इन स्कूलों का क्रेज बढ़ा है और मुख्यमंत्री के भ्रमण एवं भेंट-मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में पालक और बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग अपने इलाकों में करते रहे है। पालकों और बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में 50 और नवीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा करने के साथ ही अपने ट्वीटर हैण्डल से भी इसकी जानकारी दी थी। विधानसभा क्षेत्रों के भेंट-मुलाकात के दौरान लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 26 और नवीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की मंशा और उनकी घोषणा के अनुरूप 76 नये स्कूल खोले जा रहे है।

मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि रायपुर में सर्वाधिक 12 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और शुरू किए जा रहे है, जो मोवा, लालपुर, शांतिनगर, गुरूनानक चौक, मोहबा बाजार, सरोना, मदिर-हासौद, समोदा, गोबरानावापारा, सारागांव, तिलकनगर गुढय़ारी, बीरगांव रायपुर में खुलेंगे। इसी तरह बिलासपुर में लाल बहादुर हायर सेकेण्डरी स्कूल, अंबेडकर स्कूल एवं तिलकनगर बिलासपुर में, कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत पसान एवं कोरबी तथा बालको कोरबा में, कोरिया जिले में नवापारा पोड़ी, पिपरडांड बैकुण्ठपुर एवं केलहारी, कोण्डागांव जिले में कोण्डागांव, मरदापाल एवं कोनगुड़, कांकेर जिले में सरोना, कबीरधाम जिले में कचहरी पारा कवर्धा, बलौदाबाजार जिले में सरसींवा, सुहेला, भंटगांव, लवन, रायगढ़ जिले में कोड़ातराई, राजनांदगांव जिले में साल्हेवारा, धमतरी जिले में गोकुलपुर एवं चर्रा (कुरूद), बीजापुर जिले में कुटरू एवं मद्देड़, बालोद जिले में नयापारा राजहरा, गुण्डरदेही, देवरीबंगला, बस्तर जिले में करन्दोला (भानपुरी), धरमपुरा, बकावण्ड एवं नानगुर, बेमेतरा जिले में सिंघौरी, साजा, थानखम्हरिया एवं देवरबीजा तथा बलरामपुर जिले में रामचंदपुर, डौरा एवं चलगली में नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए जा रहे हैं।

मंत्री डॉ. टेकाम ने इन विद्यालयों में हिन्दी माध्यम पूर्व की भांति यथावत संचालित रहेंगे तथा हिन्दी माध्यम के शिक्षकों का पूर्व से स्वीकृत सेटअप भी यथावत रहेगा। हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु निश्चित संख्या निर्धारित नहीं की गई है। विद्यालय अपनी आवश्यकता एवं क्षमता अनुसार प्रवेश दे सकेंगे। विद्यालयों का संचालन आवश्यकतानुसार दो पालियों में किए जा सकेंगे।

ड्रैगन की दखलंदाजी: क्या लद्दाख में फिर से बढ़ रहा तनाव? वायुसेना प्रमुख पहुंचे लेह एयरबेस
ग्रामीणों को मिल रहा है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ
सीएसवीटीयू  में सीएम साय ने किया आर्यभट्ट व पुस्तकालय भवन का लोकार्पण, 22.96 करोड़ से बने हैं दोनों भवन
एलिट इंडिया ट्रांसफार्मेशन समिट में छत्तीसगढ़ को मिला एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020
बेमेतरा में सीएम साय ने किया 140.96 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, कहा- विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैंकिंग की नवीन तकनीक एवं एक्ट-प्रोविजन के प्रशिक्षण के लिए बर्ड कोलकाता तथा अपेक्स बैंक के मध्य हुआ एमओयू बैंकिंग की नवीन तकनीक एवं एक्ट-प्रोविजन के प्रशिक्षण के लिए बर्ड कोलकाता तथा अपेक्स बैंक के मध्य हुआ एमओयू
Next Article बादल : बस्तर की लोक संस्कृति और कलाओं को सहेजने की अभिनव पहल बादल : बस्तर की लोक संस्कृति और कलाओं को सहेजने की अभिनव पहल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?