ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली और बैंगलोर में नंबर दो की लड़ाई, आज हर हाल में जीत जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

दिल्ली और बैंगलोर में नंबर दो की लड़ाई, आज हर हाल में जीत जरूरी

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
दिल्ली और बैंगलोर में नंबर दो की लड़ाई, आज हर हाल में जीत जरूरी
दिल्ली और बैंगलोर में नंबर दो की लड़ाई, आज हर हाल में जीत जरूरी
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल 2020 में आज लीग स्टेज का 55वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम है। अबू धाबी में आज होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी तो वहीं हारने वाली टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

अप्रत्यक्ष रूप से दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला एक तरह का क्वार्टरफाइनल होगा, जीतने वाली टीम क्वालीफायर्स-1 में पहुंच जाएगी। जीतने वाली टीम शीर्ष दो में पहुंच जाएगी, ऐसे में उस टीम के पास फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके होंगे। इसे देखते हुए आज का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
यहां दोनों ही टीमों के लिए पिछले कुछ मुकाबले बेहद निराशाजनक रहे हैं। दिल्ली जहां पिछले चारों मुकाबले हारी है वहीं बैंगलोर को भी लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। स्टार खिलाडिय़ों से भरी दोनों टीमें आज फिर से उस खोई हुई लय को हासिल कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

दो हफ्ते पहले जीती थी दिल्ली
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने पहले चरण में ज्यादातर टीमों को हराया। उसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट आना शुरू हो गया। बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट आने लगी तो गेंदबाज भी संघर्ष करते दिखे। टीम की सलामी जोड़ी भी कुछ मैचों को छोड़कर अच्छा शुरुआत नहीं दिला सकी। लगातार दो शतक जडऩे वाले धवन का बल्ला भी खामोश हो गया, वहीं पंत इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। इन सबको देखते हुए आज टीम को अपने इन स्टार खिलाडिय़ों से काफी उम्मीदें होंगी।

विराट-डिविलियर्स पर आरसीबी का पूरा दारोमदार
बैंगलोर की टीम भी पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पिछले कुछ मुकाबलों में जूझते नजर आई है। विराट की आरसीबी अपने पिछले तीनों मुकाबले गँवा गंवा चुकी है। इसके बाद एक बार फिर से टीम के विराट और डिविलियर्स पर अधिक निर्भरता पर सवाल होने लगे हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच कुछ खास नहीं कर पाए हैं, वहीं देवदत्त पडीक्कल अच्छे फॉर्म में हैं लेकिन पिछले कुछ मैचों में विराट और डिविलियर्स की तरह ही फेल हुए हैं। क्रिस मोरिस और नवदीप सैनी भी गेंदबाजी में लय में नहीं दिखे हैं। ऐसे में आरसीबी को भी जीत के लिए अपने स्टार खिलाडिय़ों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

अपनी पूरी रफ्तार से बढ़ रहा है Biparjoy, तूफान से निपटने सुरक्षाबल तैयार, जानिए वायुसेना और नौसेना की क्या हैं तैयारियां
विधायक ट्रॉफी : भव्य आतिशबाजी और रंगारंग के साथ शानदार समापन, छांतागढ़ मोहलई की टीम बनी चैम्पियन
आयुष्मान व  डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में क्लेम की राशि भुगतान की अब हर तीन माह में होगी समीक्षा
सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
राजौरी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान भी शहीद, गोली लगने से लैब्राडोर डॉग केंट की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार बाबरी मामले में फैसला देने वाले पूर्व न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Next Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार कोरोना वैक्सीन खरीद की रेस में आगे निकला भारत, 60 करोड़ टीके का दे चुका ऑर्डर और 1 अरब के लिए चल रही बात

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?