ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर

By Poonam Patel
Published: July 30, 2026
Share
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय समावेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठकों में बैंकिंग व्यवस्था को अधिक परिणाममुखी बनाने के लिए स्पष्ट नीति और उद्देश्य तय किए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से निवेश आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। ऐसे में बैंकों की भूमिका केवल जमा राशि तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि उन्हें निवेश, उद्यमिता और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने दूरदर्शी वित्तीय प्रबंधन के तहत देश का पहला राज्य पेंशन फंड तथा ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड स्थापित किया है, ताकि भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन और पेशेवर निर्णयों के आधार पर बैंकिंग संस्थाओं के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बैंकों ने छत्तीसगढ़ में जोनल मुख्यालय स्थापित किए हैं, दूरस्थ क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार किया है तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें राज्य सरकार प्राथमिकता देती है। उन्होंने इंडियन ओवरसीज बैंक की सराहना करते हुए कहा कि बैंक ने जगरगुंडा जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में शाखा खोलकर वित्तीय समावेशन की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।

वित्त मंत्री ने रायगढ़ शाखा से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने जैसी पहलों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिले।

चौधरी ने बैंक प्रबंधन से रायगढ़ जिले के तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, कापू सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में भी बैंक शाखाओं का विस्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बैंक शाखाएं केवल वित्तीय लेन-देन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, डीबीटी, स्टार्टअप, स्टैंडअप और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंडियन ओवरसीज बैंक भविष्य में भी राज्य सरकार की विकासोन्मुखी सोच के अनुरूप कार्य करेगा और छत्तीसगढ़ के समग्र आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए बैंक की नई शाखा के सफल संचालन की कामना की।

बाबा साहब की स्मृति में किया रक्तदान, बीएसएफ के डीआईजी के साथ जवान भी आए आगे
राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट
आंतरिक कलह और लीडरशिप को लेकर उठते सवालों के बीच कांग्रेस ने बुलाई CWC की बैठक, संगठन चुनाव पर होगा फैसला?
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला, मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण
Next Article कबीर साहेब का व्यक्तित्व युगों-युगों तक समाज को दिशा देने वाला गुरु पूर्णिमा पर आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?