ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुरु पूर्णिमा पर आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

गुरु पूर्णिमा पर आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

By Poonam Patel
Published: July 30, 2026
Share
कबीर साहेब का व्यक्तित्व युगों-युगों तक समाज को दिशा देने वाला
कबीर साहेब का व्यक्तित्व युगों-युगों तक समाज को दिशा देने वाला
SHARE

रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खरसिया स्थित आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम में आयोजित भजन संध्या एवं गुरु वंदना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सद्गुरु कबीर साहेब को नमन करते हुए धर्माधिकारी एवं कबीर पंथ के संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास का अद्वितीय और युगद्रष्टा व्यक्तित्व है। उनकी वाणी समय की सीमाओं को लांघकर आज भी समाज को सत्य, समानता और सदाचार का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब के दोहे और उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उनकी शिक्षाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वित्त मंत्री ने अपने विद्यार्थी जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि विज्ञान विषय से स्नातक होने के बावजूद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के दौरान हिंदी साहित्य को वैकल्पिक विषय चुना था। इसी दौरान उन्हें कबीर साहेब के साहित्य और दर्शन का गहन अध्ययन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब की वाणी ने उनके जीवन और सोच को गहराई से प्रभावित किया है।

चौधरी ने कहा कि वे ईश्वर से सफलता नहीं, बल्कि ऐसा आशीर्वाद मांगते हैं कि जीवन में चाहे कितना भी ऊंचा स्थान मिले, कभी अहंकार न आए और कठिन परिस्थितियों में भी मन में निराशा न हो। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है तथा वे सदैव उसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने भावुकता के साथ कहा कि जीवन के चुनौतीपूर्ण दौर में कबीर पंथ के इस पवित्र संस्थान ने उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया था, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि सच्चे संबंध वही होते हैं जो व्यक्ति के कठिन समय में भी साथ खड़े रहें। यही कबीर साहेब की शिक्षाओं का सार भी है। उन्होंने कहा कि कबीर पंथ समाज और राष्ट्र के नैतिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इस योगदान के प्रति सरकार सदैव सम्मान का भाव रखती है। इस अवसर पर धर्माधिकारी, कबीर पंथ के संत-महात्मा, समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

तीन दिन से प्यासा शहर: यूपी प्रवास से लौटते ही सीधे फिल्टर प्लांट पहुंचे वोरा, ली अधिकारियों की क्लास
छत्तीसगढ़ में बाघ के हमले से दो की मौत, एक की हालत गंभीर…. लकड़ी बीनने गए थे जंगल
Breaking News : छत्तीसगढ़वासियों को दिल्ली में मिला नया भवन, मुख्यमंत्री बघेल ने किया छत्तीसगढ़ निवास का लोकार्पण
CG Vidhansabha: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित
Bijapur : भरे बाजार नक्सलियों ने कमांडर पर किया टंगिया से हमला, साप्ताहिक बाजार में लगी थी ड्यूटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर
Next Article छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर, एक दिन पहले हादसे में हुए थे घायल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?