ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीवनदीप समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये निर्देश…. तीसरी वेव से निपटने के लिए रखें पूरी तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जीवनदीप समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये निर्देश…. तीसरी वेव से निपटने के लिए रखें पूरी तैयारी

By @dmin
Published: June 26, 2021
Share
In the meeting of Jeevandeep Committee, Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure
In the meeting of Jeevandeep Committee, Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure
SHARE

दुर्ग। जीवनदीप समिति की बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय को मजबूत करने की दिशा में चर्चा केंद्रित रही। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि थर्ड वेव की आशंका की स्थिति में चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर जिला प्रशासन द्वारा खड़ा किया गया है। इसके बावजूद यदि संक्रमण की गंभीरता का स्केल अधिक होता है तो जिला अस्पताल को इससे निपटने पूरी तरह से तैयार रखा जाएगा। ऐसी स्थिति में बिना समय गंवाये प्रभावी रूप से जिला अस्पताल कोरोना मैनेजमेंट का काम करने लगे, इसे सुनिश्चित करें।
बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल निगेटिव मरीजों के लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही कोरोना पाजिटिव चिन्हांकित किये जाने वाले नवजात शिशुओं के लिए भी एसएनसीयू में पूरी व्यवस्था है। जरूरत पडऩे पर पाजिटिव मरीजों का भी इलाज हो सके, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. पी बालकिशोर, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव, जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, दुष्यंत कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सदस्य ने पूछा, डेल्टा वेरियंट से निपटने किस तरह की व्यवस्था होगी
बैठक में एक सदस्य ने पूछा कि अभी दुनिया भर में और भारत में भी डेल्टा वेरियंट की चर्चा है जो तेजी से फैलता है। इसके लिए किस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं अपग्रेड करें। कलेक्टर ने कहा कि इलाज का प्रोटोकाल सभी वेरियंट के लिए एक जैसा ही है। हमें प्रोटोकाल के मुताबिक दवाएं और आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करानी होगी, साथ ही कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर बहुत जरूरी है ताकि संक्रमण को बढऩे से रोका जा सके।
कर्मचारियों का मानदेय पांच फीसदी बढ़ा
जीवनदीप समिति की बैठक में समिति में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिला अस्पताल में कोरोना के चलते जान गंवाने वाले कर्मचारी का प्रकरण भी सदस्यों ने समिति के समक्ष रखा। सिविल सर्जन ने बताया कि इसका प्रस्ताव सीएमएचओ कार्यालय भेजा गया है। कलेक्टर ने ऐसे सभी प्रकरणों में नियमानुसार राहत देने की बात कही।
विभागों में जरूरी सुविधाओं पर समीक्षा
बैठक में सदस्यों ने नेफ्रोलाजिस्ट की आवश्यकता बताई। सदस्य श्री दिलीप ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में नेफ्रोलाजिस्ट की सुविधा हो जाने से किडनी के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। रेडियोलाजी डिपार्टमेंट के सामने शेड बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया ताकि मरीजों के परिजनों को इंतजार करने के दौरान तकलीफ न उठानी पड़े। एमसीएच बिल्डिंग तक जाने वाली सड़क के मरम्मत के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने आक्सीजन सप्लाई के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने भी निर्देशित किया।

Bhilai Breaking : खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आखिर क्यों पिता ने ले ली अपनी बेटी की जान… जानिए आरोपी ने क्या बताया
खत्म हुआ वैक्सीन का इंतजार….. पीएम मोदी ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान
राजभवन में 6 राज्यों का स्थापना दिवस : राज्यपाल डेका ने कहा- एक भारत में हैं सभी राज्यों की आत्मा
छत्तीसगढ़ द्वारा निजी खदानों के ग्रेड निर्धारण कार्यो को केन्द्रीय मंत्री ने सराहा… छत्तीसगढ़ ने की देश में सबसे पहले खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी
एग्रीमेंट का पालन न करने वाले प्रमोटर पर लगा जुर्माना, चार लाख रुपए देने होंगे, दो माह के भीतर भुगतान का निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In the name of one nation one tax, the central government spread confusion एक देश एक टैक्स के नाम पर केन्द्र सरकार ने फैलाया भ्रम… युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित जैन ने कहा= पेट्रोलियम पदार्थों को भी लाया जाए जीएसटी के दायरे में
Next Article Chhattisgarh's herbal products now on Amazon: Chief Minister Bhupesh Baghel became the first customer छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब अमेजन पर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने प्रथम ग्राहक …. वन शहद के लिए किया आर्डर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?