ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं अमेरिका: रूस को पीछे धकेलने के लिए बनाया प्लान, यूक्रेन को करेगा सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं अमेरिका: रूस को पीछे धकेलने के लिए बनाया प्लान, यूक्रेन को करेगा सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई

By @dmin
Published: April 2, 2022
Share
युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं अमेरिका: रूस को पीछे धकेलने के लिए बनाया प्लान, यूक्रेन को करेगा सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई
युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं अमेरिका: रूस को पीछे धकेलने के लिए बनाया प्लान, यूक्रेन को करेगा सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लगातार 38वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। भारी तबाही के बावजूद यूक्रेन रूस के सामने हथियार डालने के मूड में नजर नहीं आ रहा। इन सबके बीच अमेरिका ने जो घोषणा की है उससे तो अब यह बात साफ हो गई है कि युद्ध अभी थमने वाला नहीं है। दरअसल, समाचारपत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि डोनबास क्षेत्र में अपने बचाव को मजबूत करने के लिए अमेरिका, यूक्रेन को सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई करेगा और इसके लिए वह सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका यूक्रेन को इन टैंकों की सप्लाई जल्द ही शुरू करेगा। हालांकि, अधिकारी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि कितने टैंक भेजे जाएंगे या वे किन देशों से आएंगे।

इस युद्ध में पहली बार जब अमेरिका टैंक सप्लाई करने में मदद कर रहा
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पेंटागन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। व्हाइट हाउस ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। यह युद्ध में पहली बार है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने टैंकों को स्थानांतरित करने में मदद की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि टैंक यूक्रेन को रूस की सीमा से लगे दक्षिणपूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूसी ठिकानों पर लंबी दूरी तक हमले करने की अनुमति देगा।

केमिकल अटैक कर सकता है रूस: अमेरिका
अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा है कि यूक्रेन पर रूस केमिकल अटैक कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में अमेरिका यूक्रेन को भी केमिकल हथियार मुहैया करा सकता है। इसके अलावा अमेरिका की ओर से यूक्रेन को सैन्य मदद के लिए 300 मिलियन डॉलर देने का वादा किया गया है।

छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को दिया गया अंतिम रूप…. समिति शीघ्र शासन को सौंपेगी कानून का प्रारूप
6 विधायकों को मिला आयोग का तोहफा: डोंगरगढ़ डोंगरगांव विधायक बने अध्यक्ष
पिकअप व बाइक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत, गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदली
Breaking News : छत्तीसगढ़ में बदला मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का नियम, अब हर तिमाही मिलेगा अवसर
रेलवे ने रद्द की दर्जनों ट्रेनें, लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रावघाट लौह अयस्क खनन परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस में झड़प रावघाट लौह अयस्क खनन परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस में झड़प
Next Article दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?