ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दुर्ग व रायपुर हॉट स्पॉट…. सामने आए 645 नए केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दुर्ग व रायपुर हॉट स्पॉट…. सामने आए 645 नए केस

By @dmin
Published: March 16, 2021
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 645 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं इस बीच 428 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ की प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 3897 तक पहुंच गया है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 17 हजार 974 संक्रमित हो गई है। अब तक 3 लाख 9 हजार 979 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4098 हो गई है। वहीं देश में कोरोना की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 24,492 नए मामले आए हैं और 131 लोगों की कोरोना वायरस से जान चली गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 24,492 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,14,09,831 पहुंच गए हैं। बता दें कि इस साल सोमवार को पहली बार रिकॉर्ड 26 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले, कोरोना संक्रमण के 26 हजार से अधिक मामले पिछले साल 19 दिसंबर को दर्ज किए गए थे। हालांकि, आज दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 131 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,58,856 पहुंच गई है।
रायपुर व दुर्ग में मिल रहे अत्याधिक केस
कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा राजधानी रायपुर व दुर्ग में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में मिले कुल केस में से 55 प्रतिशत अकेले रायपुर और दुर्ग जिले से हैं। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार हुआ है कि रायपुर में नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 की संख्या पार कर गई है।पिछले 24 घंटों में राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 203 नए केस व दुर्ग से 154 केस सामने आए। इसके अलावा बिलासपुर से 50, सरगुजा से 39, राजनांदगांव से 33, जांजगीर से 21, महासमुंद से 19, सूरजपुर से 18, धमतरी से 16, रायगढ़ से 13, बलौदाबाजार से 13, कोरिया से 12, बेमेतरा से 11, कोरबा से 9, जशपुर से 7, कांकेर से 7, बालोद से 6, मुंगेली से 4, गरियाबंद से 2, नारायणपुर से 2, बलरामपुर से 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1, बस्तर से 1 तथा दंतेवाड़ा से 1 केस शामिल हैं।

CG News : सो रहे मासूम को करैत ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणाएं, महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Durg Police promotion: दुर्ग जिले के 3 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक, एसएसपी गर्ग ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
दर्ज हुई एफआईआर तो भड़के सीएम बघेल, कहा- पहले प्रचार का डेमो दे चुनाव आयोग
CG News : बलरामपुर के सरकारी स्कूल कैंपस में तीन बच्चियों को लगा करंट, एक छात्रा की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article International Association of Lions Club Region 6 Conference इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब रीजन 6 के कॉन्फ्रेंस …. अतिथियों का हुआ सम्मान
Next Article Unemployed - The second phase of Kisan Morcha begins बेरोजगार -किसान मोर्चा के दूसरे चरण का आगाज… 18 मार्च से दो दिवसीय मोर्चा बेमेतरा से

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?