भिलाई (एजेंसी)। बेरोजगार -किसान मोर्चा के दूसरा चरण का आगाज हो रहा है। दो दिवसीय मोर्चा 18 मार्च को बेमेतरा से सुबह 10 बजे से पूजा अर्चना के साथ आरंभ होगी। बेमेतरा में मुख्य चौक पर नुक्कड़ सभा लेते हुये कवर्धा की ओर रवाना होगी। जंहा मुख्य चौक पर चलित सभा लेते हुए में आगे की ओर प्रस्थान करेगी। दोपहर 2 बजे भोजन के बाद रात्रि विश्राम मुंगेली में किया जाएगा। मुंगेली से 19 मार्च की सुबह 10 बजे यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य चौक सहित गांव में सभा की जाएगी। नुक्कड़ सभा जिसके माध्यम से स्थाई उधोगों में स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार की मांग व किसानों के साथ हो न्याय सहित गोमाता के प्रकरण पर हत्या का अपराध दर्ज किये जाने की मांग की जाएगी। दूसरे चरण का मोर्चा 19 मार्च की शाम 5 बजे बिलासपुर में समाप्त होगी। मोर्चा के लिए जिले भर के पदाधिकारी जुटेंगे। उक्त मोर्चा का नेतृत्व प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार करेंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने दी।




