ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में पति-पत्नी झूले फंदे पर, दीवार पर लिखा बुनकर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष का नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बिलासपुर में पति-पत्नी झूले फंदे पर, दीवार पर लिखा बुनकर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष का नाम

By Mohan Rao
Published: September 28, 2024
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन में फंदे पर लटकते मिले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दीवार पर सुसाइड नोट मिला। फांसी लगाने से पहले आल्ता से बुनकर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष का नाम लिखकर आत्महत्या के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी निवासी परशराम देवांगन अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहकर बुनाई का काम कर रहा था। दोनों देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहकर बुनकर सेवा सहकारी समिति का काम देखते थे। शनिवार की सुबह गांव वाले सामुदायिक भवन में गए तो दोनों की लाश सामुदायिक भवन में फांसी से लटकी मिली। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस सामुदायिक भवन पहुंची।

जिस भवन में दोनों ने आत्महत्या की उसकी दीवार पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था। फांसी लगाने से पहले परशराम देवांगन ने आल्ता से अपनी और पत्नी की आत्महत्या का कारण लिखा। उसने बुनकर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सतीश देवांगन से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी। दीवार पर लिखे नोट के अनुसार पहले वह पत्नी के साथ टेलरिंग का काम करता था। सरकारी समिति के अध्यक्ष ने उसे अच्छा काम दिलाने के नाम पर बुला लिया। वह काम छोड़कर आया पर अब अध्यक्ष सतीश देवांगन उसे काम से हटा रहा है।

बुनकर सहकारी समिति का अध्यक्ष सतीश देवांगन मृतक परसराम देवांगन और उसकी पत्नी पार्वती देवांगन को धागा उपलब्ध करवाता था। इसके बाद दोनों बुनाई करते थे। पर कुछ समय से सतीश देवांगन के द्वारा ना तो उन्हें धागा उपलब्ध करवाया जा रहा था और ना ही पैसे दे रहा था। इसके कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गई और तनाव के चलते पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News : अंबिकापुर में हो गई हवाई सेवा की शुरुआत, पीएम मोदी ने वर्चुअली किया मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का लोकार्पण
भिलाई की सीए पायल जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का मान…. मिला इंडिया 5000 वीमेन एचीवर्स अवार्ड
लाल मैदान दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू, पूजा स्थल पर विधिविधान से संपन्न हुआ भूमिपूजन, अब तैयार होगा भव्य पंडाल
सीएम बघेल ने ‘मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत चेक वितरित किया
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime Breaking : अंधे कत्ल का खुलासा… पिता-पुत्र सहित चार लोगों ने की थी युवक की हत्या… सामने आई यह वजह
Next Article शिक्षकों के लिए भी जरुरी, उचित शिक्षा… शिक्षकों के लिए भी जरुरी, उचित शिक्षा…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?