ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जारी है कोरोना का कोहराम: मिले 1.94 लाख नए मामले, तीन दिन में 900 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जारी है कोरोना का कोहराम: मिले 1.94 लाख नए मामले, तीन दिन में 900 लोगों की मौत

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। मंगलवार को थोड़ी राहत मिलने के बाद आज फिर इस जानलेवा वायरस ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1.94 लाख(1,94,720) से अधिक मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 15.8 फीसदी अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 442 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में कुल 900 लोगों की मौतें हो गई हैं, जो कि चिंताजनक है। वहीं देश में सक्रिय मामले 9.55 लाख(9,55,319) हो गए हैं। इस दौरान 60 हजार से अधिक(60,405) लोग स्वस्थ भी हुए।

आज मंगलवार की तुलना में 26,657 मरीज अधिक
देश में आज मंगलवार की तुलना में कोरोना के 26,657 ज्यादा मामले सामने आए हैं। बता दें कि मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,68,063 मामले आए थे। दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 11.05 फीसदी है। वहीं आज ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 4868 हो गए हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र अब भी पहले स्थान पर बना हुआ है।

अब तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए। यानी अब तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इन पांच राज्यों में कोरोना की तेज रफ्तार
देश के पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33,424 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 21,259 मामले, वहीं तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल में 21,098 केस, तमिलनाडु में 15,379 और कर्नाटक में 14,473 मरीज मिले हैं। देश के कुल 54.77 फीसदी मरीज केवल इन पांच राज्यों से आए हैं। वहीं महाराष्ट्र से अकेले 17.68 फीसदी मामले सामने आए हैं।

आज से बाजार में उपलब्ध होगी ओमिक्रॉन टेस्ट किट ओमिश्योर
ओमिक्रॉन टेस्ट किट ओमिश्योर आज यानी 12 जनवरी से बाजार और दुकानों में उपलब्ध हो जाएगी। ओमिक्रॉन टेस्ट किट ओमिश्योर को टाटा मेडिकल ने तैयार किया है। टाटा मेडिकल ने ओमिश्योर टेस्ट किटकी कीमत 250 रुपये प्रति टेस्ट तय की है, जो बाजार में उपलब्ध मौजूदा अन्य टेस्ट किट से सस्ती है।

बंगाल में 9 मई को नए सीएम लेंगे शपथ, पर्यवेक्षक बने अमित शाह… जेपी नड्‌डा को असम का जिम्मा
गलवान घाटी का जिक्र कर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
Big News : 10 मई को आएंगे कक्षा 10वीं व12वीं सीजी बोर्ड परीक्षा के परिणाम, स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे जारी
चार जवानों पर फायरिंग करने वाले जवान ने बताया क्यों किया ऐसा… जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान… इस पूरी वारदात के पीछे यह थी वजह
काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Next Article सीएम बघेल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?