ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ

By @dmin
Published: October 18, 2020
Share
इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा पर चुनाव में धांधली करने और इस्लामाबाद में कठपुतली सरकार स्थापित करने के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान पर शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने पलटवार किया है। नवाज शरीफ की खिंचाई करते हुए इमरान ने कहा कि पीएमएल-एन सुप्रीमो 1980 में मॉर्शल लॉ के दौरान जनरल जिया उल हक के जूते पॉलिश करके राजनीति में आए थे। इसके अलावा उन्होंने नवाज पर और भी कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि शरीफ उस सेना के खिलाफ बोल रहे है, जो सेना राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दे रही है।
गौरतलब है कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे 70 वर्षीय नवाज शरीफ को 2017 में अदालत ने सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पहली बार सीधे तोर पर सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फ़ैज़ हमीद के साथ प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ बयान दिया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई पर उन्हें अपदस्थ करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन दोनों ने इमरान खान को सत्ता में लाकर अपनी ‘कठपुतलीÓ सरकार बनवाई है। शरीफ लाहौर से लगभग 80 किमी दूर गुजरांवाला में 11 विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने शुक्रवार देर रात लंदन से वीडियो लिंक के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। सैन्य नेतृत्व पर निशाना साधते हुए शरीफ ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मेरी सरकार को खत्म कर दिया। उन्होंने 2018 के चुनावों में धांधली की और नाकाबिल इमरान खान को देश पर थोप दिया। जनरल बाजवा प्रत्यक्ष अपराधी हैं और उन्हें इसके लिए जवाब देना होगा। उन्होंने उनकी सरकार गिराने के पीछे आईएसआई का हाथ होने का भी आरोप लगाया। शरीफ के अनुसार पूरा प्रकरण आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की मदद से हुआ।
विपक्षी दलों ने 20 सितंबर को पीडीएम के गठन और तीन चरण में सरकार विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की थी। इसके तहत इमरान खान सरकार को सत्ता से हटाने के लिए देशभर में जन सभाएं, प्रदर्शन और रैलियां शुरू हो चुकी हैं। जनवरी 2021 में इस्लामाबाद के लिए लंबा मार्च निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर आखर और स्पोर्ट्स फॉर डेव्हलपमेंट की शुरूआत की…
वैष्णो देवी हादसा: कोरोना में 25 हजार लोगों को जाने की अनुमति तो कैसे पहुंच गए लाखों, जवाबदेह कौन?
आयुक्त ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में विलंब पर ठेकेदार को थमाया नोटिस
डेंगू,मलेरिया रोकथाम के लिए विधायक वोरा व महापौर ने किया लोगों को जागरूक: विधायक वोरा ने कहा-टेमीफॉस से खत्म हो जाता है मच्छर का लार्वा
दिशा की बैठक में सांसद विजय बघेल ने दिये निर्देश…. सभी योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में लगाएं पूरा जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अगर आप भी सुबह उठते ही लेते हैं दूध वाली चाय का आनंद तो जान ले ये बात
Next Article हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?