ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत

By @dmin
Published: October 18, 2020
Share
हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत
हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। हैदराबाद में भारी बारिश आसमानी आफत बनकर टूटी है। अभी मूसलाधार बारिश से शहर की स्थिति संभली भी नहीं है कि एक बार फिर शहर में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ है, जिस कारण यातायात बाधित हुआ है।  
भारी बारिश का सितम ऐसा है कि शहर की सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति हो गई है। चारों ओर पानी ही पानी है। बारिश के चलते लोगों का जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। लोगों को घर से बाहर निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। निचले इलाकों में लोग अपने घरों के भीतर भी फंस गए हैं, क्योंकि यहां घुटनों तक पानी भरा हुआ है। राज्य सरकार द्वारा राहत-बचाव का कार्य जारी है। 
हैदराबाद में भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका चंद्रायगुट्टा है, जहां लोग जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए कोशिश में जुटे हुए हैं। हैदराबाद में बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 50 लोगों की मौत हुई है। बारिश के चलते कई जानवरों के मारे जाने की भी खबर है। 

राहत-बचाव में जुटे कर्मी
मेडचल मल्काजगिरी जिले के सिंगापुर टाउनशिप में शनिवार को 157.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर के उप्पल के पास बांदलागुड़ा में 153 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही नामपल्ली, अबिदस, कोठी, बशीरबाग, खैरताबाद, गोशमहल और विजयनगर कॉलोनी में सड़कों पर पानी भर गया। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मी लगातार जलजमाव और बाढ़ में बचाव कार्य कर रहे हैं।
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के विजिलेंस और आपदा प्रबंधन के निदेशक विश्वजीत कमपाती ने एक ट्वीट में कहा कि आपदा बचाव दल कर्मचारी लगातार जमीन से पानी निकालने का काम कर रहे हैं और बारिश के मद्देनजर हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। 

मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित
भारी बारिश के चलते हैदराबाद-वारंगल, हैदराबाद-विजयवाड़ा मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। चत्रिनाका इलाके में बाढ़ के पानी में कई गाडिय़ा बह गईं। फलकनुमा रेलवे ब्रिज पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। शहर के कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव के चलते यातायात बाधित हुआ है। 

अगले छह दिन तक जारी रहेगा बारिश का सितम
वहीं, हैदराबाद में अगले छह दिन बारिश पड़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि तेलंगाना में तेज बिजली और बारिश की संभावना है। विभाग ने आज यानी रविवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 
विभाग ने कहा कि रविवार को आंशिक तौर पर हैदराबाद में बादलों के साथ-साथ थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज की संभावना है। वहीं सोमवार को भी शहर में आकाश में बादल छाए रहेंगे और मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर बुधवार को बादल आकाश में छाए रहेंगे और गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का पूर्वानुमान है। 

सीएम ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने बारिश के चलते हुई तबाही के मद्देनजर केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। रेड्डी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चि_ी लिखी और बारिश-बाढ़ से निपटने के लिए तत्काल 2,250 करोड़ रुपये की मदद की मांग की है । 

पांच हजार करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
राज्य सरकार के मुताबिक भारी बारिश के चलते अब तक पांच हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सड़कों और बिजली के खंभों के टूटने आदि से ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

जनदर्शन से 24 घंटों के भीतर दिव्यांग को मिला समाधान
Breaking News : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 64 दिनों का अवकाश घोषित, दशहरा और दिवाली में मिलेंगी इतनी छुट्टियां
राजिम कुंभ कल्प 2026 : मंत्री राजेश अग्रवाल ने त्रिवेणी संगम पर की संतों से भेंट
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या, खंबे से बंधी मिली लाश…  सांसद प्रतिनिधि भी था मृतक
विश्व दिव्यांग दिवस: श्री मानव सेवा फाउंडेशन ने दृष्टि बाधित बच्चों को बांटी टी-शर्ट व लेखन साम्रगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर में आई कमी: घटकर हुई 2 प्रतिशत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?