ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेनतीजा खत्म हो गई कांग्रेस की अहम् चुनावी बैठकें, अब सीईसी करेगी फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

बेनतीजा खत्म हो गई कांग्रेस की अहम् चुनावी बैठकें, अब सीईसी करेगी फैसला

By Mohan Rao
Published: September 4, 2023
Share
SHARE

भिलाई। प्रत्याशी चयन की चल रही कवायद के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दो-दो बैठकें बेनतीजा ही खत्म हो गई। मैराथन बैठकों के बाद अंत में प्रत्याशियों का दारोमदार सीईसी पर छोड़ दिया गया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चुनाव समिति और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक सोमवार शाम खत्म हो गई। रायपुर में रविवार से चल रही मैराथन बैठक के बावजूद अभी तक प्रत्याशियों पर फैसला नहीं हो सका है। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, सीईसी की बैठक के बाद 8 सितंबर को प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

सीएम हाउस में सोमवार को पहले कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई और उसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की। इसमें सीएम भूपेश और प्रभारी सैलजा सहित पीसीसी चीफ दीपक बैज, डिप्टी सीएम सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत व सभी सदस्य मौजूद रहे। कुमारी सैलजा ने कहा कि, बैठक में सभी नेताओं ने अपने सुझाव रखे थे। अब 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। दोनों ही बैठक में प्रत्याशियों की सूची पर भी मंथन हुआ। हालांकि प्रत्याशियों के नामों पर फैसला नहीं हो सका। कांग्रेस की चुनाव समिति की रविवार को भी देर रात तक बैठक चली थी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा था कि, बैठक में अच्छा फीडबैक मिला है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

लोगों का उत्साह नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 सितम्बर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके वापस दिल्ली लौटने के बाद ही प्रत्याशियों का ऐलान किए जाने की बातें कही जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में रविवार को पार्टी की हुई बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर देर रात तक मंथन होता रहा, लेकिन फैसला नहीं लिया जा सका। सोमवार को भी यही स्थिति रही। बताते हैं कि कल देर रात तक चली बैठक में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि ब्लाक से आए नामों पर जिला कमेटी ने कैंची चला दी गई। जिलाध्यक्षों द्वारा अपने स्तर पर पैनल तैयार करने और मन मुताबिक सिंगल नाम का पैनल भेजने को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पहले ही सभी दावेदारों के नाम मंगवा रखे थे।

रविवार को अधूरी रह गई बैठक को आज फिर सीएम हाउस में रखा गया। पहले चुनाव समिति और फिर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठकें हुई, लेकिन इन बैठकों से निकलकर कुछ भी नहीं आया। जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस की पहली सूची में 35 से 40 नाम हो सकते हैं। बताया जाता है कि प्रदेश चुनाव समिति की मंशा थी कि भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद कांग्रेस भी पहली सूची जल्द से जल्द जारी कर दे। लेकिन अब इसमें थोड़ा विलम्ब हो सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 सितम्बर को राजनांदगांव आ रहे हैं। उसके बाद ही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस कमेटी की बैठक के बाद ही प्रत्याशियों के नाम दिल्ली भेजे जाएंगे। इसके बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
सीएम बघेल ने दी सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 324 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… किया 302 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
कोरोना से देशभर में 30 हजार से ज्यादा मौतें: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 49310 नए मामले
मौसम का हाल: आईएमडी ने कहा, जुलाई में पूरे देश में मानसून वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद
कभी नहीं देखा होगा ऐसा दर्दनाक हादसा, चलती बस में घुसा 100 फीट लम्बा पाइप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर 3 और सेक्टर 5 में विधायक ने निकाली प्रगति यात्रा, लोगों को मिली ओपन जिम और वाटर एटीएम की सौगात
Next Article रायपुर में हेड कॉन्स्टेबल ने की शर्मनाक करतूत, वीडियाे पहुंचा तो एसपी ने किया सस्पेंड.. FIR भी दर्ज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?