ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से देशभर में 30 हजार से ज्यादा मौतें: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 49310 नए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना से देशभर में 30 हजार से ज्यादा मौतें: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 49310 नए मामले

By @dmin
Published: July 24, 2020
Share
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
SHARE

छत्तीसगढ़ में भी फूटा कोरोना बम, एक दिन में सामने सर्वाधिक 371 नए मामले

रायपुर। नमस्कार देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह संदेश इन दिनों हर मोबाइल फोन का कॉलर टोन है। इस संदेश में कई सारी बाते हैं जिससे पता चलता है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने भी हार मान ली है। देशभर से जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसने कोरोना को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की पोल खोलकर रख दी है। पिछले 24 घंटों में देशभर से 49310 नए मामले सामने आए। वहीं देश में मौतों का आंकड़ा भी 30 हजार को पार कर गया है। देश के आंकड़ों के बीच छत्तीसगढ़ भी पीछे नहीं है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ से रिकार्ड 371 मामले सामने आए। पहली बार है कि प्रदेश में एक साथ इतने अधिक मामले दर्ज किए गए। इसमें भी राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 205 मामले दर्ज किए गए। वहीं एक ही दिन में पांच कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।

Contents
  • छत्तीसगढ़ में भी फूटा कोरोना बम, एक दिन में सामने सर्वाधिक 371 नए मामले
  • देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 12 लाख 87 हजार के पार

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में इन दिनों टोटल लॉकडाउन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद भी कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इस बीच शुक्रवार की सुबह तक छत्तीसगढ़ में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, पूरे प्रदेश में 371 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और आज 5 लोगों की मौत हुई है। अकेले राजधानी रायपुर से 205 मामले सामने आए हैं। आज मिले 371 नए कोरोना मरीजों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6370 हो गया है। इनमें से 4387 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1949 लोगों का उपचार जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश से 157 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 12 लाख 87 हजार के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 49310 नए मामले सामने आए हैं और 740 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1287945 हो गई है। जिनमें से 4,40135 सक्रिय मामले हैं, 817209 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ में मिले नए मरीजों में राजधानी रायपुर से 205, कवर्धा से 34, कांकेर से 21, राजनांदगांव से 23, मुंगेली से 16, जांजगीर से 12, बस्तर से 10, सरगुजा- 10, बिलासपुर से 8, दुर्ग से 12, नारायणपुर से 4, गरियाबंद से 4, कोरबा से 3, कोरिया से 3, महासमुंद से 3, जशपुर से 2, बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर व सूरजपुर से 1-1 मामले हैं।

चॉकलेट रखेगी सेहत और सुंदरता को बरकरार, जानिए फायदे…
नवाब को रेड का डर? बोले- सुना है मेरे घर सरकारी मेहमान आने वाले हैं
बड़ी खबर: शिक्षा कर्मियों को राज्योत्सव पर मिली बड़ी सौगात… सीएम बघेल की घोषणा के अनुसार 8226 व्याख्याताओं के संविलयन का आदेश जारी
नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष : साय बोले- सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर
सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचे महापौर देवेन्द्र यादव: कोरोना टेस्टिंग स्थिति जानी… अस्पताल की व्यवस्थाओं पर प्रभारी से की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: आज मिले 261 कोरोना पॉजिटिव, राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 114
Next Article Murder of sister along with parents and two brothers खौफनाक घटना: माता पिता व दो भाईयों के साथ बहन की हत्या कर ली खुद की भी जान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?