ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

By @dmin
Published: October 26, 2021
Share
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
SHARE

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि आगामी 28 से 30 अक्टूबर तक होने जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को सफल बनाने हम सबकी सहभागिता एवं सकारात्मक पहल जरूरी है। श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह दूसरा आयोजन है। इस नृत्य महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले कलाकारों के मध्य सकारात्मक वातावरण निर्मित करने की अहम भागीदारी विशेष तौर पर कलाकारों की होती है।

इसके अलावा ऑटो, टैक्सी, ट्रैवलर के साथ-साथ होटल-मोटल के प्रबंधन की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वृहद रूप से भव्य राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, हम सबकी जिम्मेदारी है कि महोत्सव के प्रति सकारात्मक माहौल बनाते हुए बेहतर मेहमान नवाजी से देश के विभिन्न प्रान्तों तथा विदेशों से आने वाले कलाकारों के मध्य बेहतर वातावरण तैयार किया जाए। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर संस्कृति विभाग द्वारा ऑनलाइन कार्टून प्रतियोगिता के लिए मंगाई गई कार्टूनों का संग्रह कर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।

मंत्री भगत ने आज महंत घासीदास संग्रहालय स्थित सभा कक्ष में प्रदेश के अलग-अलग विधाओं से जुड़े कलाकारों, फिल्म निर्माता-निर्देशकों और होटल-मोटल के प्रतिनिधियों का एक सभा बुलाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सहभागिता के लिए स्नेहिल आमंत्रित दिया। इस मौके पर कलाकारों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। मंत्री श्री भगत ने कलाकारों के सुझाव को गम्भीरता से लेते हुए इन क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह में एक बार जन चौपाल की तर्ज पर कला चौपाल लगाने की घोषणा की। कला चौपाल के माध्यम से कलाकारों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यहां के कलाकारों निर्माता-निर्देशकों, लेखकों और तकनीशियनों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए बेहतर फिल्म नीति तैयार किया गया है। इससे फिल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों को आगे बढऩे का मौका मिलेगा।

संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने इस मौके पर बताया कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव राज्य सरकार का दूसरा बड़ा आयोजन है। इससे देश-विदेश में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिली है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के इस दूसरे आयेाजन में शामिल होने के लिए 7 देशों के कलाकारों की सहमति मिल गई है। नाइजीरिया, फिलिस्तीन और श्रीलंका के कलाकार रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। कल तक चार अन्य देशों के कलाकार भी आ जायेंगे।

इसके अलावा देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकार भी इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे और अपने कला संस्कृति एवं परम्परा पर आधारित जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। इससे निश्चित ही एक-दूसरे के कला-संस्कृति एवं सांस्कृतिक विविधता से छत्तीसगढ़ को विश्व पटल पर एक अलग पहचान मिलेगी। सभा को पद्मश्री भारती बंधु और श्री दिलीप षड़ंगी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित प्रदेश के फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों, निर्माता निर्देशकों सहित विविध कला क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद थे।

देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी
छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव: दुर्ग-भिलाई व बेमेतरा के व्यापारी अपना प्रतिनिधि चुनने कल करेंगे मतदान… जाने कैसी है मतदान स्थल की तैयारियां
छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह: दो दिन में 16 हजार से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन
रेत, गिट्टी एवं मुरम के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजधानी रायपुर में 13 हाईवा जब्त
Gustakhi Maaf: जो दे दे उसका हो भला, जो न दे उसका …
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation वार्ड दौरे के दौरान नालियों में मिशन की पाइप लाइन देख भड़के विधायक वोरा.. कहा- आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त
Next Article आर्यन खान ड्रग केस: एक रात और जेल में…. शाम साढ़े 5 बजे तक जेल में नहीं पहुंचा बेल ऑर्डर, कल तक टली रिहाई आर्यन खान को आज भी नहीं मिली बेल- कोर्ट ने दी एक और तारीख

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?