ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन का असर: दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद… घर से काम करने वालों के साथ ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसान आंदोलन का असर: दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद… घर से काम करने वालों के साथ ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावित

By @dmin
Published: January 27, 2021
Share
In-charge of the BJP district organization - the names of the co-officers
In-charge of the BJP district organization - the names of the co-officers
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हंगामे के बाद गृह मंत्रालय ने एनसीटी के सिंघु, गाजीपुर, टिकरी, मुकरबा चौक, नांगलोई और उसके आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है, ये सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। वहीं हरियाणा के तीन जिले-सोनीपत, पलवल और झज्जर में टेलीकॉम सर्विस आज शाम पांच बजे तक बंद कर दी गई है।
इंटरनेट सेवा बंद हो जाने से बच्चों की ऑनलाइन कक्षाओं पर भी असर पड़ा है। कोरोना के मद्देनजर अभी स्कूल में दसवीं और बारहवीं के बच्चों को ही बुलाया जा रहा है। ऐसे में जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे वो घर से ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ रहे हैं लेकिन इंटरनेट सेवा बाधित होने से ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं और बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। यही नहीं कोरोना काल में कई दफ्तरों ने अपने कर्मचारियों को घरों से काम करने की अनुमति दी है लेकिन इंटरनेट सेवा बंद होने से उनके काम पर असर पड़ा है। मौजूदा समय में कई लोग वर्क फ्रॉम होम कल्चर को अपनाए हुए हैं लेकिन कल शाम से इंटरनेट सेवा बंद हो जाने से लोगों का काम प्रभावित हो गया है।
दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा सरकार ने मोबाइल-इंटरनेट बंद करने का एलान किया था। हरियाणा सरकार ने सोनीपत, पलवल और झज्जर जिलों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है, ये सेवाएं आज शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी। यहां केवल वॉइस कॉल ही एक्टिव रहेगी। अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसारण से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार ने आज प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सेवाओं- मोबाइल या होम ब्राॉडबैंड के बारे में विशेष प्रकार से कुछ भी निर्दिष्ट नहीं किया है लेकिन शहर के एक बड़े हिस्से में उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में करीब 5.2 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं। 

दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन
Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला
कोरोना संक्रमण का असर: शासन के गाइडलाइन से थनौद के मूर्तिकारों की हालत खराब, समितियों से नहीं मिल रहा ऑर्डर, सालभर की आमदनी पर पड़ा असर
स्वच्छ अस्पताल योजना में पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला प्रथम स्थान
Bhilai Breaking : नंदिनी रोड में ई-बाइक शोरूम में लगी आग… कई गाड़ियां जली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On Republic Day, State Congress General Secretary Jitendra Sahu गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने जगह जगह किया ध्वजारोहण… पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले राधेश्याम बारले के निवास पहुंच दी बधाई
Next Article Bhilai jawan posted in Sukma shoots himself, commits suicide गणतंत्र दिवस पर किसानों का उपद्रव: हिंसा में अब तक 22 एफआईआर….. किसानों के हमले से 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?