ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गणतंत्र दिवस पर किसानों का उपद्रव: हिंसा में अब तक 22 एफआईआर….. किसानों के हमले से 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गणतंत्र दिवस पर किसानों का उपद्रव: हिंसा में अब तक 22 एफआईआर….. किसानों के हमले से 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

By @dmin
Published: January 27, 2021
Share
Bhilai jawan posted in Sukma shoots himself, commits suicide
Bhilai jawan posted in Sukma shoots himself, commits suicide
SHARE

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली में कड़ी सुरक्षा है। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें से ईस्टर्न रेंज में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। किसानों के उग्र रवैय्ये के कारण बुधवार को भी दिल्ली में कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। वहीं किसानों के उग्र प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा में अब तक लगभग 300 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि किसानों ने मंगलवार को ट्रेक्टर परेड के नाम पर जमकर हंगामा किया। किसान संगठनों ने अपनी ट्रैक्टर परेड तय वक्त से पहले ही शुरू कर दी। पुलिस ने परेड के लिए मंगलवार दोपहर 12 से शाम 5 बजे का वक्त और रूट तय किया था। दिल्ली में दाखिल होने के लिए सिंघु, टीकरी और गाजीपुर एंट्री प्वाइंट बनाए गए थे। लेकिन किसान सुबह 8.30 बजे ही इन एंट्री प्वाइंट्स पर बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली में घुसने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर टूट पड़े। दिल्ली पुलिस की माने तो दिन भर चली हिंसा में लगभग 300 पुलिस कर्मी घायल हो गए।
लालकिले पर फहराया किसानों का झंडा
सिंघु से चले किसानों ने रूट बदला और दोपहर करीब दो बजे हजारों किसान जबरदस्ती लाल किले के भीतर दाखिल हुए और बाहर अपने ट्रैक्टर खड़े कर दिए। यहां पुलिस के साथ हाथापाई की, तोडफ़ोड़ मचाई और फिर प्राचीर पर चढ़ गए। हल्लागुल्ला और हंगामे के बीच एक युवक दौड़ता हुआ आगे बढ़ा और उसने उस पोल पर चढ़ कर खालसा पंथ का झंडा लगा दिया, जहां हर साल 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। करीब डेढ़ घंटे तक किसान यहां उपद्रव करते रहे। पुलिस को इन्हें खदेडऩे के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
तय समय से पहले शुरू कर दी परेड़
किसानों ने अपनी परेड तय वक्त से साढ़े तीन घंटे पहले शुरू की और किसी प्रकार का रूट फॉलो नहीं किया। सबसे पहले सिंघु बॉर्डर से किसान दिल्ली में दाखिल हुए। यहां बैरिकेड्स तोड़ दिए गए। इसके बाद टीकरी और गाजीपुर में भी किसानों ने इसी तरह दिल्ली में एंट्री की। गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों को पुलिस ने दोपहर को नोएडा मोड़ पर रोका और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शन कारी किसानों ने पुलिस पिकैट पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

अटल जयंती पर भिलाई में हुई राज्य स्तरीय रोड रेस, 2 हजार लोगों ने लगाई दौड़… 5 लाख से ज्यादा के बंटे पुरस्कार
देवेंद्र फडणवीस का एलान, अगर ओबीसी को नहीं दिला पाए आरक्षण तो छोड़ देंगे राजनीति
पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : भिलाई से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बैठक कर दिए निर्देश
जशपुर और बस्तर में 4 नवीन महाविद्यालयों के लिए 132 पद स्वीकृत, उच्च शिक्षा विभाग को कक्षाएं शुरु करने की अनुमति
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना : चॉइस सेंटर से  कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, इन 18 क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In-charge of the BJP district organization - the names of the co-officers किसान आंदोलन का असर: दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद… घर से काम करने वालों के साथ ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावित
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel hoisted the flag at Lalbagh Maidan in Jagdalpur. Republic Day celebrated with dignity मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण…. गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?