ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण…. गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण…. गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस

By @dmin
Published: January 27, 2021
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel hoisted the flag at Lalbagh Maidan in Jagdalpur. Republic Day celebrated with dignity
Chief Minister Bhupesh Baghel hoisted the flag at Lalbagh Maidan in Jagdalpur. Republic Day celebrated with dignity
SHARE

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया । उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कीे जनता और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो, नीतियों और योजनाओं तथा उपलब्धियों के संबंध में जनता को संदेश दिया। बस्तर अंचल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री राम अक्षयवर शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी शर्मा, पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी तथा शहीद परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बस्तर के कोरोना वारियर्स और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 247 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। कोविड-19 संक्रमण के संक्रमण मद्देनजर कार्यक्रम में मंच बैठक व्यवस्था, समारोह स्थल पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
कोरोना वारियर्स हुए सम्मानित
समारोह में मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों में से पुलिस विभाग के सीएसपी हेमसागर सिदार और निरीक्षक सुरति सारथी, इंडियन रेडक्रास सोसायटी से एलेक्जेंडर चेरियन और नरेश शेड्डी, जिला आयुर्वेद अधिकारी जीआर नेताम, जिला कोषालय अधिकारी ्रधीरज नशिने, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य मेडिकल कॉलेज से डॉ. केएल आजाद और डॉ. महेश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी ्रमहेश मिश्रा, लैब टैक्नीशियन अमित विश्वकर्मा, महारानी अस्पताल से लैब टैक्नीशियम बीआर कोर्राम और स्टाफ नर्स सुखमती नाग, नगर सेना से सैनिक रविशंकर और रामलाल केंद्रिय जेल से प्रहरी विजय कुमार आचल और भृत्य कैलाशमणी अजगले, वन विभाग के फरसुराम बघेल और चेतन कश्यप, के साथ-साथ कोरोना काल में प्रशासन के अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोरोना जागरूकता के लिए विशेष हल्बी गोंडी में राज्यगीत अरपा पैरी का हल्बी रूपांतरण के लिए शिवनारायण पांडेय और लखेश्वर खुदराम को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति श्रीमती कविता साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आयरन एवं स्टील उत्पादों के निर्यात में लगभग साढ़े सात गुना की बढ़ोतरी…
दुर्ग संभाग आयुक्त ने उप अभियंता को किया निलंबित, एनीकट संचालन में लापरवाही के चलते बह गई 20 किसानों की फसल
विश्व रक्तदान दिवस: रक्तदान करें-जीवन बचाएं: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने कहा- सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता 
सेना की बड़ी कामयाबी: 32 घंटे में आठ आतंकियों का सफाया, शोपियां में पांच और अवंतीपोरा में तीन ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai jawan posted in Sukma shoots himself, commits suicide गणतंत्र दिवस पर किसानों का उपद्रव: हिंसा में अब तक 22 एफआईआर….. किसानों के हमले से 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Next Article Central Education Minister Nishank said - CBSE board examinations नई दिल्ली के राजपथ पर छाया छत्तीसगढ़ के वाद्य यंत्रों का जादू : देश भर के लोगों ने अनूठे और परंपरागत वाद्य यंत्रों पर आधारित राज्य की झांकी को सराहा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?