ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड को लेकर तैयार दुर्ग प्रशासन, अगले 15 दिनों में होगा व्यापक वैक्सीनेशन, टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोविड को लेकर तैयार दुर्ग प्रशासन, अगले 15 दिनों में होगा व्यापक वैक्सीनेशन, टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी

By @dmin
Published: July 12, 2022
Share
कबाड़ से जुगाड़ वाला विंडो बना आजीविका का साधन, अब तक 10 महिला समूह इस कार्य से जुड़ चुकी है
कबाड़ से जुगाड़ वाला विंडो बना आजीविका का साधन, अब तक 10 महिला समूह इस कार्य से जुड़ चुकी है
SHARE

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा, कलेक्टर ने कहा कि कोविड बढऩे की आशंका को देखकर एलर्ट रहे सिस्टम
स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी इंडीकेटर पर और मजबूती से काम करने को कहा
दुर्ग। कोविड को लेकर बेहद सजगता जरूरी है और अगले पंद्रह दिनों में स्वास्थ्य अमला व्यापक वैक्सीनेशन और टेस्टिंग को लेकर काम करें। दुर्ग जिले में कोविड के मामले बढ़े हैं। अभी 272 एक्टिव केस हैं। इनमें से 7 अस्पताल में हैं। ऐसे में कोविड के मामलों के बढऩे की आशंका को ध्यान में रखते हुए पूरे सिस्टम का हर समय अलर्ट मोड पर रहना आवश्यक है। यह निर्देश कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में दिये। उन्होंने इलाज के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही यह भी कहा कि यह देख लें कि हमारे सारे इंस्ट्रूमेंट प्रभावी स्थिति में हों। एक निगरानी दल बनाकर इसका सर्टिफिकेट अगले दो-तीन में प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि हेल्थ सेंटर में टेस्टिंग पर विशेष रूप से फोकस किये जाने की जरूरत है। जिन मामलों में कोविड ट्रेस किया गया है उनके प्राइमरी कांटैक्ट पर भी नजर रखी जाए। इसके साथ ही स्टेशन आदि जगहों पर प्रभावी टेस्टिंग की व्यवस्था की मानिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन कोविड को लेकर सबसे प्रभावी टूल है। वैक्सीनेशन के टारगेट पर नजर रखें। फ्रंटलाइन वर्कर सहित सभी वर्गों के लोगों का डोज पूरा हो, यह देख लें। जो स्कूली बच्चे वैक्सीनेशन से छूट गये हैं। उन्हें भी वैक्सीनेशन के दायरे में लाएं। बैठक में सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिन हाटबाजारों में 60 से कम मरीज- कलेक्टर ने पिछले तीन महीने का हाट बाजारों का डाटा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांगा। उन्होंने कहा कि स्टेट में देखें तो प्रति हाटबाजार 60 मरीज आते हैं। जिन हाटबाजारों में मरीज कम आये हैं। उनके संबंध में विशेष रूप से रिव्यू करना होगा कि यहां मरीजों की संख्या कम क्यों है और इसे बढ़ाने के लिए क्या किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से ही रोगों को डिटेक्ट करने और घर के बिल्कुल नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने का शासन का यह बेहतरीन जरिया है। इस पर काम करें।

हेल्थ कार्ड सबका बन जाए, इसके लिए काम करें- कलेक्टर ने कहा कि हेल्थ कार्ड को लेकर अच्छा काम दुर्ग जिले में हुआ है। फिर भी शासन की यह सबसे अच्छी सुविधाओं में से एक है। इससे कोई भी वंचित न रह जाए, इस पर काम करना है। ग्रामीण स्तर पर मितानिन और सचिव यह देखें कि इसका लक्ष्य पूरा हो जाए और सभी हितग्राहियों का कार्ड बन जाए। उन्होंने अगले दो सप्ताह इसके लिए विशेष रूप से कार्य करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव सहित हेल्थ से जुड़े सभी पक्षों की विस्तार से समीक्षा भी की।

Breaking: दो DRG जवानों की मौत, नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे मौत बनकर आई ट्रक ने मारी ठोकर, मौके पर तोड़ा दम
क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों को विधायक देवेंद्र यादव की बड़ी सौगात, नेट प्रैक्टीस के लिए जल्द मिलेगा क्रिकेट बॉक्स
प्रतिमा विसर्जन के बाद फैली गंदगी…. नेवई डेम और हिंद तालाब के घाट की सफाई में लगा अमला…. रात्रि कालीन सफाई में जुटे कर्मी
shreekanchanpath 123 # 15 February 2025
Bhilai Breaking : जामुल में हत्या से हड़कंप, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समस्याओं से त्रस्त भाजपा पार्षदों ने की आयुक्त और महापौर से मुलाकात, 24 पार्षदों ने बताई अपनी समस्या
Next Article राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फैलता संचार नेटवर्क… इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अब जानने लगे हैं देश और दुनिया की तरक्की

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?