ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जुलाई 2022 में पूरा होगा आईआईटी भिलाई का पहला फेस…. वाक ओवर वीडियो के माध्यम से कलेक्टर को सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताई डिजाइन की डिटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जुलाई 2022 में पूरा होगा आईआईटी भिलाई का पहला फेस…. वाक ओवर वीडियो के माध्यम से कलेक्टर को सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताई डिजाइन की डिटेल

By @dmin
Published: September 23, 2020
Share
IIT Bhilai's first face to be completed in July 2022
IIT Bhilai's first face to be completed in July 2022
SHARE

दुर्ग। आईआईटी भिलाई के निर्माण के लिए सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी फील्ड में मुस्तैदी से कार्य करा रहे हैं। फेस वन का काम एल एंड टी को सौंपा गया है। आज कार्य की रफ्तार देखने एवं इमारत की तकनीकी बारीकियों से अवगत होने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी कुटेलाभाटा स्थित आईआईटी कैंपस पहुंचे। सीपीडब्ल्यूडी और एल एंड टी के प्रबंधन ने बताया कि यह 720 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है जिसमें प्रथम चरण में कार्य हो रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इतनी बड़ी अधोसंरचना के निर्माण से बड़े पैमाने पर रोजगार की गतिविधियां बढ़ेंगी। एजेंसी अधिकतर संख्या में स्थानीय श्रमिकों को इस कार्य के लिए अवसर प्रदान करे। प्रबंधन ने कहा कि इस संबंध में पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर ही श्रमिक मिल जाएं।

Contents
  • वाक ओवर वीडियो के माध्यम से देखा प्रेजेंटेशन
  • 56 मीटर ऊंची आब्जर्वेटरी देगी विशेष पहचान

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विशेष तौर पर कोविड प्रोटोकाल के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। श्रमिकों के लिए आइसोलेशन की सुविधा है। बाहर से आने जाने वाले श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर से लाया जाता है और छोड़ा जाता है। कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि कैंपस में डिजाइन में यदि थोड़े फेरबदल के साथ डिजाइन एरिया में आ रहे पेड़ बचाये जा सकते हैं तो इस ओर कुशलता के साथ तकनीकी बदलाव कर यह करें ताकि पेड़ भी बचें रहें और बिल्डिंग भी उसी तरह तैयार हो सके। प्रबंधन ने बताया कि फेस वन का काम जुलाई 2022 तक पूरा हो पाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीबी पंचभाई तथा एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा भी मौजूद थे।

वाक ओवर वीडियो के माध्यम से देखा प्रेजेंटेशन

सीपीडब्ल्यूडी ने कलेक्टर को 3 मिनट का वीडियो दिखाया। यह वाक ओवर वीडियो था। इसमें थ्री डी इमैजिनेशन के साथ दिखाया गया कि किस प्रकार आईआईटी का कैंपस बनने पर आकार लेगा। कुटेलाभाठा और सिरसाखुर्द में 534 एकड़ कैंपस में बन रहे इस आईआईटी में बिल्डअप एरिया एक लाख 42 हजार वर्ग मीटर होगा। इसमें तीन एरिया होंगे, पहला हास्टल एरिया जो 32 प्रतिशत भाग में होगा। रेसीडेंशियल एरिया जो 26 प्रतिशत हिस्से में होगा और तीसरा अकादमिक ब्लाक जिसमें इंजीनियरिंग और साइंटिफिक ब्लाक होंगे, यह 42 प्रतिशत हिस्से में होगा।

56 मीटर ऊंची आब्जर्वेटरी देगी विशेष पहचान

वाक ओवर वीडियो में इमारत का सबसे विशेष फीचर भी दिखा। यह 56 मीटर ऊंची आब्जर्वेटरी होगी, इससे कैंपस की विशेष पहचान बनेगी। इमारत की सभी बिल्डिंग कारीडोर से जुड़ी होगी जो स्टील स्ट्रक्चर होगा। शेष बिल्डिंग आरसीसी की होगी। कैंपस की अपनी वाटरबाडी भी होगी, जिसे तैयार किया जा रहा है। प्रमुख इमारतों में लाइब्रेरी के अलावा विजिटर्स हास्टल वगैरह भी होंगे। रेसीडेंशियल क्वार्टस दस स्टोरी बिल्डिंग होंगे। वाक ओवर वीडियो इस आईआईटी गेट से खुलता है और अंदर के आठ किमी सड़क वाले परिसर के डिटेल्स बताता है। आईआईटी परिसर में हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के सोलह सौ पौधे लगाये जाने की योजना है। कलेक्टर ने कहा कि बड़े पौधे लगाएं। गुलमोहर जैसे पौधे लगाएं जो तेजी से बढ़ते हैं।

CG Breaking : जशपुर में सामने आया है चौंकाने वाला मामला, जिसकी हो गई थी हत्या वह जिंदा लौटा
छत्तीसगढ़ महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
गुस्ताखी माफ: गुलाम ने अध्यक्ष को लिखा पांच पन्नों का इस्तीफा
बीजापुर में फिर एक मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद
तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान पर कार्यशाला: विशेषज्ञों ने दी कोटपा एक्ट की जानकारी… तंबाकू की लत छुड़ाने के तरीके भी बताए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Sucharnithan Abhiyan got big success मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता: कुपोषित बच्चों में 13.79 प्रतिशत की आई कमी…. छत्तीसगढ़ मेें समन्वित प्रयासों से मिली सफलता
Next Article Full lockdown from yesterday, ban on morning walking कल से पूर्ण लॉकडाउन, सुबह शाम वाकिंग पर प्रतिबंध… नियमों को तोड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?