ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : जशपुर में सामने आया है चौंकाने वाला मामला, जिसकी हो गई थी हत्या वह जिंदा लौटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : जशपुर में सामने आया है चौंकाने वाला मामला, जिसकी हो गई थी हत्या वह जिंदा लौटा

By Mohan Rao
Published: December 21, 2025
Share
सीमित खाखा
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। दरअसल हत्या के बाद जिस व्यक्ति की शिनाख्ती हुई वह जिंदा लौटा है। परिजनों ने ही मृतक की शिनाख्त मेजिस्ट्रेट के समक्ष की थी और इस मामले में आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने भी हत्या की बात स्वीकार की थी। अब वही मृतक वापस लौट आया है और परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस के सामने फिर से मृतक की शिनाख्त करने की चुनौती है।

सिटी कोतवाली जशपुर को 18 अक्टूबर 2025 को सूचना मिली थी कि ग्राम पुरनानगर के तुरीटोंगरी में किसी व्यक्ति की अधजली लाश मिली है। उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण व शव के पंचनामा के पश्चात थाने में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया था। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस के द्वारा शव का डॉक्टर से पीएम भी कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 103(1) व 238(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

अधजले की शव की शिनाख्ती थी चुनौती
शव अज्ञात था व शरीर का आधे से अधिक हिस्सा जल चुका था, अतः उसकी पहचान कर, आरोपियों की पता साजी करना, पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी। पुलिस के द्वारा शव की पहचान उसके फोटो को आस-पास के थानों व चौकियों में सर्कुलेट किया गया था व क्षेत्र में गुम इंसानों की जानकारी भी ली जा रही थी। इस दौरान पुलिस व टेक्निकल सेल की संयुक्त टीम को पता चला कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सीटोंगा का एक युवक सीमित खाखा कुछ दिनों पूर्व अपने गांव के ही अन्य आरोपियों के साथ झारखंड के हजारीबाग में मजदूरी कर रहा था उसके साथी सीमित खाखा को हजारीबाग में ही छोड़कर वापस आ गये थे।

मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई शिनाख्त
इस घटना में मिले शव का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार) के समक्ष शव शिनाख्ती की कार्यवाही की गई है। पुलिस के द्वारा फारेंसिक एक्सपर्ट से पूरे घटना का “सीन  ऑफ क्राईम” का रिक्रियेशन कराया गया । मृतक के परिजनों द्वारा उक्त शव का पहचान कर उसे सीमित खाखा का ही शव होना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा आरोपियों का न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कथन (धारा 183 बी.एन.एस.) के तहत् कराया गया था, जिसमें आरोपियों ने स्वयं बताया कि उन्होनें ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के द्वारा आरोपियों का कथन न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कराया है, जिसमें उन्होनें हत्या का अपराध घटित करना स्वीकार किया। दोनों ही न्यायिक प्रक्रिया पुलिस की अनुपस्थिति में कराई गई थी। जशपुर पुलिस द्वारा इनकी रिहाई हेतु वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।   

वापस लौटा तो पता चला कि वह जिंदा है
सीमित खाखा पिछले दिनों वापस अपने घर सिटोंगा लौटा तो परिजनों द्वारा इसकी सूचना सिटी कोतवाली जशपुर में दिया गया। पूछताछ में सीमित खाखा ने पिछले कुछ माह से हजारीबाग क्षेत्र में काम करना बताया है।  मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस प्रकरण के वास्तविक मृतक का पता लगाने हेतु राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अनुसार पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है प्रकरण की जांच जारी है इनकी रिहाई हेतु वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने वार्ड 23, 24, 25 के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को सरकार देगी 25 हजार कैश रिवार्ड
केंद्र का जवाब: किसानों की मौत का सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजे का सवाल ही नहीं
जनजातीय संस्कृति का महाकुंभ 27 दिसम्बर से राजधानी रायपुर में
रिटायर्ड CISF जवान पर जानलेवा हमला, लाइसेंसी पिस्टल से पिस्टल से फायर कर खुद को बचाया, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले साढ़े 9 लाख, आरोपी गिरफ्तार
Next Article दुर्ग में पकड़ाया फर्जी बीएसएफ जवान, पुलिस लिखे डिजायर में घूम रहा था, रेगुलर चेकिंग में खुली पोल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?