ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ने नए निगम कार्यालय का किया निरीक्षण… मुख्यमंत्री की घोषणा से होने वाले कार्यो पर की चर्चा, कहा- नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ने नए निगम कार्यालय का किया निरीक्षण… मुख्यमंत्री की घोषणा से होने वाले कार्यो पर की चर्चा, कहा- नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने

By @dmin
Published: January 20, 2021
Share
birth and death certificate now started in Risali Corporation office
birth and death certificate now started in Risali Corporation office
SHARE

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के नए (अस्थाई) कार्यालय भवन का शुभारंभ होने के बाद गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू बुधवार को कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किए। इस दौरान मंत्री ने निगम के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा से होने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि कार्यालय व भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवगठित रिसाली क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्यो को पूर्ण कराने का आश्वासन देते हुए 2 करोड़ 50 लाख रूपए स्वीकृत किया है।
गृहमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पहले क्षेत्र का सर्वे करे और समस्याओं को सूचीबद्ध करे। कौन-कौन से कार्य आवश्यक है उसे प्राथमिकता के आधार पर चयन कर प्रस्ताव तैयार करे। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बजट आबंटन के लिए फाईल शीघ्रता से आगे बढ़ाने निर्देश दिए। गृहमंत्री के बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू, सहा. अभियंता बी. के. सिंह, लेखा अधिकारी देवव्रत देवांगन आदि उपस्थित थे।
राशि व्यय करने के लिए बनाए बेहतर कार्ययोजना
तालाब व उद्धयान सौंदर्यीकरण के लिए गृहमंत्री ने कहा कि वे ऐसे तालाब व उद्धयान का चयन करे जहां कार्य हुआ ही नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई इस राशि को व्यय करने के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करे। बैठक में गृहमंत्री ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय को जल्द व्यवस्थित करे और निगम कार्यालय पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से सुने। शिकायत पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करे। निगम के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एल्डरमेन संगीता सिंह, तरूण बंजारे, फकीर राम ठाकुर, विलासराव बोरकर, प्रेमचंद साहू, अनुप डे, डोमार देशमुख, कीर्तिलता वर्मा से बातचीत की। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव देने और नागरिकों के सत्त संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

CG NEWS : सुकमा में दो हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, दोनो पर था आठ-आठ लाख का इनाम
सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप…. आयकर विभाग का दावा पर्याप्त सुबूत हैं उनके पास
चेतावनियों से बेअसर है ट्विटर, दिल्ली हाईकोर्ट को बताया- शिकायत अधिकारी नियुक्त करने में अभी भी लगेंगे 8 हफ्ते
केंद्र ने 19 दिन में ही फैसला बदला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म, एटीएफ-डीजल पर कर में कटौती
निगम प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई: भिलाई बिजनेस सेंटर सील…. बिना पंजीयन कराए अवैध रूप से भूखंड, अपार्टमेंट, भवन बिक्री से संबंधित विज्ञापन प्रकाशित करने का मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन बंगाल में सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी भाजपा, चुनाव परिणाम के बाद होगा फैसला
Next Article Another gift of the Mayor: Road will be constructed in Ward 18 महापौर की एक और सौगात: वार्ड 18 में होगा 40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण, फरीद नगर में पेवर ब्लॉक, नाली, सीसी रोड निर्माण एवं कोसा नगर के बौद्ध भूमि में डोम शेड का होगा निर्माण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?