ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्र ने 19 दिन में ही फैसला बदला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म, एटीएफ-डीजल पर कर में कटौती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

केंद्र ने 19 दिन में ही फैसला बदला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म, एटीएफ-डीजल पर कर में कटौती

By @dmin
Published: July 20, 2022
Share
केंद्र ने 19 दिन में ही फैसला बदला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म, एटीएफ-डीजल पर कर में कटौती
केंद्र ने 19 दिन में ही फैसला बदला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म, एटीएफ-डीजल पर कर में कटौती
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने ग्लोबल बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतों में आई नरमी को देखते हुए देश से पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात पर लगाने वाली विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से रिलायंस इंडिया लिमिटेड और ओएनजीसी जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले सरकार ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के लिए इस विंडफॉल टैक्स में इजाफा कर दिया था। अब ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल के भावों में कमी आने के बाद सरकार ने अपना पुराना फैसला वापस ले लिया है।

आपको बता दें कि सरकार ने तीन हफ्ते पहले पेट्रोल और एटीएफ (विमान का ईंधन) के निर्यात पर छह रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया था। उस दौरान डीजल के निर्यात पर भी 13 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया था। इसके अलावे सरकार ने एक अलग नोटफिकेशन जारी कर क्रूड ऑयल पर भी 23,230 रुपये प्रति टन का अतिरिक्त कर लगाने की जानकारी दी थी।

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स पूरी तरह हटाया गया
अब सरकार ने एक ताजा नोटिफिकेशन जारी कर एटीएफ (विमान का ईंधन) पर विंडफॉल टैक्स घटाकर छह रुपये प्रति लीटर से चार रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, पेट्रोल पर लगने वाले छह रुपये प्रति लीटर के विंडफॉल टैक्स को पूरी तरह से हटा दिया गया है। डीजल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स को भी घटाकर 13 रुपये प्रति लीटर से 11 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, क्रूड ऑयल पर लगने वाले अतिरिक्त कर को घटाकर 23250 रुपये प्रति टन से घटाकर 17000 रुपये प्रति टन कर दिया है।

रिलायंस और ओएनसीजी के शेयर चमके
सरकार के पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात पर लगाने वाले विंडफॉल टैक्स को घटाने के फैसले से रिलायंस और ओएनजीसी जैसी कंपनियों के शेयरों तेजी देखने को मिली है। बुधवार को स्टॉक मार्केट में रिलायंस कंपनी के शेयर करीब ढाई फीसदी की उछाल के साथ 2535 रुपये प्रति शेयर पर खुले, जबकि ओएनजीसी के शेयरों में भी सात फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। बुधवार को शेयर बाजार में ओएनजीसी के शेयर 134.70 रुपये पर खुले।

नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, जान से मारने की मिली धमकी
नशे पर वार : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का शुभारंभ
कलेक्टर ऋचा चौधरी ने ली विभागीय बैठक, कहा- स्वीकृत व अप्रारंभ कार्यों के लिए फिर से लेनी होगी सरकार की अनुमति
कहीं आप तो नहीं करते सेब खाने के बाद यह गलती, सेहत पर पड़ता हैं बुरा प्रभाव!
Bhilai : युवती से गैंगरेप… शादी शुदा प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल जीवन मिशन: 22 गांवों में सिंगल विलेज स्कीम के लिए 9.66 करोड़ रूपए की मंजूरी
Next Article दुष्कर्म पीडि़ता मजिस्ट्रेट के सामने सीधे बयान दर्ज करा सकती है: हाइकोर्ट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?