बालोद। प्रदेश के गृह जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू मंगलवार को बालोद जिले के पैरी गांव में शहीद तीवर सिंह के शहीद स्मारक का अनावरण करने पहुंचे। इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आयोजकों द्वारा शहीद परिवारों को मंच पर बुलाने पर भड़क गए। आयोजकों की व्यवस्था से नाराज गृहमंत्री ने कहा कि शहीद परिवारों का हम सम्मान करने आए हैं तो उनके पास हमें जाना चाहिए न कि शहीद के परिवार हमारे पर आएंगे। इस प्रकार के अनाउंसमेंट पर गृहमंत्री नाराज होते हुए माइक छीनकर खुद ही अनाउंस किया कि वे स्वयं शहीद परिवारों के पास पहुंचेंगे।
दरअसल गृहमंत्री इसलिए नाराज हुए क्योंकि जब उन्होंने देखा कि शहीद परिवार के बैठने की व्यवस्था नहीं है तो वह मंच संचालन सहित आयोजकों को इसके लिए लताड़ लगाई। पहले गृहमंत्री के सम्मान के लिए शहीद परिवार के सदस्यों को बुलाने का अनाउंस किया तो गृहमंत्री ने कड़क शब्दों में कहा कि शहीद परिवार का हम सम्मान करेंगे वह हमारा नहीं। जिसके बाद मंच संचालन फिर अनाउंस किया कि शहीद परिवार के सदस्य गृहमंत्री के पास पहुंचकर सम्मानित होंगे। इसके बाद गृहमंत्री आक्रोशित हो गए और मंच संचालक के हाथ से माइक लेकर स्वयं अनाउंस किया कि शहीद परिवार को कुर्सी पर बिठाइए हम वहां जाकर सम्मान करेंगे। इसके बाद उन्होंने देखा शहीद परिवार के लोगों के लिए बैठने के लिए कुर्सियां कम पड़ गई तो उन्होंने आयोजकों को लताड़ते हुए कहा कि आयोजन करने से पहले तैयारी पूरी होनी चाहिए यहां शहीद के परिवार का सम्मान होना है कोई मजाक नहीं हो रहा।
सभी शहीदों का तैयार किया जाए स्मारक
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि बालोद जिले में जितने भी शहीद हैं उन सभी का स्मारक तैयार किया जाए। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्य मार्ग के किनारे शहीद स्मारक का निर्माण किया जाए ताकि वहां से गुजरने वाले लोग शहीद का स्मरण करें। इसके साथ ही इस स्मारक के आसपास गार्डनिंग सहित सजावट की व्यवस्था भी करने के निर्देश मंत्री ने दिए।
शहीद स्मारक का अनावरण करने पहुंचे गृहमंत्री आयोजकों पर भड़के… शहीद परिवारों को मंच पर बुलाने से हुए नाराज, कहा हम उनके पास जाकर करेंगे सम्मान




