ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समीक्षा बैठक में बोले गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू: विभागीय योजनाओं का तेजी से करें क्रियान्वयन….. गुणवत्ता के साथ करें कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

समीक्षा बैठक में बोले गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू: विभागीय योजनाओं का तेजी से करें क्रियान्वयन….. गुणवत्ता के साथ करें कार्य

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
SHARE

दुर्ग। विभागीय योजनाओं का लक्ष्य के अनुसार तेजी से क्रियान्वयन करें। समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। यह निर्देश गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री साहू ने कहा कि विभाग द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में विशेष मानिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह से गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासी काफी अपेक्षा से मिलते हैं और अपने मांग रखते हैं, जो क्षेत्रों के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इन मांगों और प्रस्तावों का परीक्षण कर बजट प्रस्ताव में शामिल किया जा रहा है।
मंत्री साहू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जनता से अनेक मांगे रखी जाती है जिसे कार्य की उपयोगिता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बुनियादी सुविधाओं के मामले में हमेंशा सजग रहें। राज्य शासन की नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना सबसे अहम है यह ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की धुरी साबित होगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गौठान में हर संभव सुविधा उपलब्ध हो। गौठान आजीविकामूलक गतिविधियों का केंद्र बने। गोधन न्याय योजना का लाभ लोगों को मिल सके। अभी धान खरीदी का सीजन आएगा। यह देख लें कि किसानों को धान खरीदी केंद्रों में हर तरह की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त तैयारियां कर लें ताकि खरीदी निर्विध्न संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य करते रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में उद्यमशीलता को बढ़ावा दें। उद्योग विभाग सतत रूप से उद्यमियों के साथ संपर्क में रहकर हुनरमंदों को नियोक्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें।
मंत्री साहू ने कहा कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से भी राय ली गई है। सभी के सहयोग से आम जनता की बुनियादी सुविधाओं में जबर्दस्त इजाफा करने वाले कार्यों पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को अविलंब प्रदान करने शासन लोक सेवा गारंटी योजना के क्रियान्वयन पर पुख्ता नजर रखे हुए है। यह कोशिश करें कि जल्द से जल्द लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा सकें। त्वरित गति से काम होने से प्रशासन की छवि निरंतर बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में विशेष रूप से कार्य करने मोबाइल वैन आरंभ किये गए हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गए हैं। यह सारे नवाचार शासन द्वारा किये जा रहे हैं। इनके उचित क्रियान्वयन पर विशेष रूप से नजर रखनी है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर नाका और धमधानाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा कलेक्टर स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान, कला मंदिर में प्रदर्शनी, शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
बिहार में नाइट कफ्र्यू की उड़ीं धज्जियां: पूर्व विधायक के उपनयन संस्कार में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके…. 200 पर केस दर्ज
बहादुर कलारिन के नाम पर दिया जाएगा सम्मान, अलंकरण समारोह में किया जाएगा शामिल
इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल… कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Modi cabinet approves Kushinagar International Airport in Uttar Pradesh: so many crores for the development of livestock यूपी में राज्यसभा के सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, सपा से रामगोपाल यादव उच्च सदन पहुंचे
Next Article Online applications for admission in the remaining seats in ITI will be taken by 6 November आईटीआई में रिक्त शेष सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवम्बर तक लिए जाएंगे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?