ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: बातों का बवंडर, चुल्लू भर समंदर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: बातों का बवंडर, चुल्लू भर समंदर

By Om Prakash Verma
Published: February 3, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पता नहीं यह फिकरा कहां सुना था, शायद किसी ने मस्ती में कहा था. ऐसी बातें अकसर चाय की दुकान पर या पान ठेले पर ही सुनने को मिलती हैं. एक तरफ भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की बातें हो रही हैं और दूसरी ओर देश बातों के बवंडर पर चल रहा है. गुस्से में लोगों के मुंह से कुछ का कुछ निकल रहा है और कुछ लोग उनका मुंह पकडऩे में लगे हुए हैं. ताजा मामला कर्नाटक का है. कर्नाटक देश का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी एकत्र करने वाला राज्य है. बावजूद इसके केन्द्र उसकी जरूरतों के मुताबिक फंड देने में आनाकानी करता रहा है. ऐसे में गुस्सा तो आएगा ही. गुस्से में मुंह से कुछ का कुछ निकल जाना एक बेहद सामान्य सी बात है. गुस्से में माता-पिता अपने ही बच्चों को पीट-पीट कर मार डालने की बातें कह जाते हैं पर उनका ऐसा कोई इरादा होता नहीं है. गुस्से में कही गई ऐसी बातों को कोई याद भी नहीं रखता. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के भाई ने केन्द्र पर अपनी भड़ास निकाली थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने कन्नडिगा होने पर गर्व है. केन्द्र राशि आवंटन के मामले में कर्नाटक के साथ भेदभाव कर रहा है. लगता है इसका एकमात्र हल दक्षिण भारत को अलग देश बनाना है. बात तो पकड़ ली गई पर प्रसंग भुला दिया गया. वैसे भी देश की राजनीति गुस्से में या भावावेष में कही गई बातों पर ही चल रही है. सबके सब गुस्से में हैं. गुस्से का आलम ऐसा है कि लोग जिसे पीटने के लिए दौड़ रहे हैं उससे आगे निकल जा रहे हैं. बात प्रसंग पर होती तो इसकी विवेचना होती, ठोस बहस होती, राज्य और केन्द्र के संबंधों की समीक्षा होती. अगर कुछ गलत है तो उसे ठीक करने का रास्ता निकलता. पर इसके लिए दिमाग चाहिए. खोपड़ी में भूसा भरा हो तो सास-बहू टाइप के झगड़े होते हैं. बातों को पकड़ा जाता है, बाल की खाल निकाली जाती है. चालीस दिन के झगड़े के बाद भी चार शब्द का सार नहीं निकलता. किसी एक आदमी के कहने भर से यदि राष्ट्र टूटने लगते तो देश कब का टूट चुका होता. 1905 में तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत ने बंगाल को हिन्दू और मुसलमान बहुल आबादी के आधार पर बांट दिया था. 1911 में इस फैसले को रद्द करना पड़ा. 1947 में एक बार फिर देश को तीन टुकड़ों में बांट दिया गया. तल्खी कितनी भी हो, इंसान से इंसान का रिश्ता नहीं टूटा. 1971 में पूर्वी पाकिस्तान पर संकट के बादल छाए तो भारत बड़ा भाई बनकर वहां पहुंचा और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हो गया. इस इतिहास को भूलने वाले बेकार की बातों में लोगों को उलझाए रखना चाहते हैं. दरअसल, भय की एक बड़ी दुकानदारी है. स्वास्थ्य, मृत्यु, नर्क, पुनर्जन्म, यहां तक कि धर्म की दुकानें इसी पर चल रही हैं.

प्रदेश के इस गांव में एक भी हैंडपंप नहीं, नाले का पानी पीने को मजबूर हुए लोग
Breaking News : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान
पतंजलि योगपीठ की साध्वी ने छत से कूद कर दी जान, घटना से हड़कंप
रासायनिक उर्वरक के अवैध परिवहन पर कृषि विभाग की कार्यवाही, मोहला-मानपुर के आमाटोला में 28 बैग उर्वरक जब्त
कोरोना के खिलाफ मुख्यमंत्री बघेल की अपील: मिलकर हराना है… सभी संभागो के समाज प्रमुखों और सामाजिक संगठनों के मिले सुझाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
Next Article Breaking News : सौतेले पिता व मां ने पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान, अक्सर करते थे बच्चे से मारपीट… आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?