ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में पोल से टकराई हाइवा : जिस बाइक सवार को मारी थी ठोकर, ऑपरेशन कर काटना पड़ा उसका पैर, आईसीयू में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में पोल से टकराई हाइवा : जिस बाइक सवार को मारी थी ठोकर, ऑपरेशन कर काटना पड़ा उसका पैर, आईसीयू में भर्ती

By Mohan Rao
Published: February 5, 2025
Share
नंदिनी रोड हादसा
SHARE

भिलाई। मंगलवार सुबह भिलाई पावर हाउस में के फ्लाईओवर में हाइवा चालक की लापरवाही का खामियाजा बीएसपी कर्मचारी को भुगतना पड़ा है। स्टील नगर कैंप-1 निवासी बीएसपी कर्मी ड्यूटी जा रहा था और इस दौरान फ्लाइओवर पर रांग साइड में आ रही हाइवा की चपेट में आ गया और इसके बाद हाइवा नीचे पोल से टकराई। इस हादसे में बीएसपी कर्मी का एक पैर बुरी तरह से कुचल गया। सेक्टर-9 अस्पताल में ऑपरेशन का उसका पैर घुटने के ऊपर से काट दिया गया। फिलहाल बीएसपी कर्मी आईसीयू में है।

बता दें मंगलवार की सुबह नंदिनी रोड़ की ओर सेक्टर -1 से आ रही रेत से भरी हाइवा अनियंत्रित होकर पोल से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा पोल से फंस गई। इसमें ड्राइवर तीन घंटे तक फंसा रहा। एसडीआरएफ की टीम व गैस कटर की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। हाइवा चालक की पहचान विरेंद्र साहू (35 साल) के रूप में हुई। वो किलेपार बालोद का रहने वाला है। उसे दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में बीएसपी कर्मी के बेटे देवेन्द्र पूर्णां उम्र 27 साल की शिकायत पर हाईवा वाहन क्रमांक CG07CN2697 के चालक के खिलाफ छावनी पुलिस ने धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध भी दर्ज किया है।

बीएसपी कर्मी को मारी थी ठोकर
पोल से टकराने से कुछ सेकेंड पहले हाइवा ने बाइक पर ड्यूटी जा रहे बीएसपी कर्मी को ठोकर मारी थी। हाइवा का पूरा पहिया उसकी पैर से गुजर गया। बीएसपी कर्मी की पहचान रामफल पुरना के रूप में हुई है। वह बीएसपी के कोक ओवन में काम करता है। हाइवा की चपेट में आने के बाद उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परिजनों से सलाह कर रामफल का ऑपरेशन किया और पैर को घुटने के ऊपर से काट दिया। इसके बाद उसे आईसीयू में रखा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

ब्लैकमेल कर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म कर बनाया न्यूड वीडियो, बड़ी बहन ने दर्ज कराई एफआईआर
चार बड़े दुकानों में लाखों की चोरी, एक रात में ही चोरों ने घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
एक सितंबर से बढ़ेगा EMI का बोझ, सोमवार को खत्म होगा मोरेटोरियम
राजीव गांधी किसान न्याय योजना: मुख्यमंत्री 20 अगस्त को 19 लाख किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 1500 करोड़ रुपए की दूसरी किश्त
हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, तीन दिन पहले की थी ऑटो चालक की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bird Flu : रायगढ़ में गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले 8 होटलों पर कार्रवाई, प्रशासन ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
Next Article राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?