ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bird Flu : रायगढ़ में गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले 8 होटलों पर कार्रवाई, प्रशासन ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

Bird Flu : रायगढ़ में गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले 8 होटलों पर कार्रवाई, प्रशासन ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

By Mohan Rao
Published: February 5, 2025
Share
होटल में जांच करती नगर निगम की टीम
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू के दस्तक के बाद शासन प्रशासन ने विशेष दिशा निर्देश जारी किए थे।  शहर में बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर नगर निगम रायगढ़ द्वारा आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित कुल 8 होटलों पर 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

बता दें रायगढ़ के पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यहां भारी मात्रा में मुर्गियों, चूजे व अंडों को नष्ट किया गया था। इसके बाद शहर में बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए विशेष दिशा निर्देश भी जारी किए गए। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान इन होटलों में पोल्ट्री पदार्थ पकाते हुए पाया गया, जिसे तुरंत बंद कराया गया। साथ ही सभी होटल प्रबंधनों को बर्ड फ्लू से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

इसके अलावा चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के संक्रमण वायरल टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने ‘इंफेक्टेड जोन’ में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को सर्दी-बुखार जैसी कोई भी समस्या होने पर तुरंत उपचार लेने की सलाह दी है। नगर निगम की टीम द्वारा पोल्ट्री बाजारों की लगातार जांच जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी होटल या विक्रेता प्रतिबंधों का उल्लंघन न करे।

बर्ड फ्लू नियंत्रण प्रोटोकॉल के तहत स्वास्थ्य विभाग संक्रमित क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य निगरानी कर रहा है और आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान कर रहा है। नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क रहें, सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और वायरल बुखार की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर का शव झारखंड में फंदे पर लटकता मिला, संचालक व अन्य नर्तकियां फरार
छत्तीसगढ़ में भालू से क्रूरता : मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार कर ले ली जान… अफसर बोले होगी कार्रवाई
तालिबान सरकार में पड़ी फूट, हक्कानी नेटवर्क के नेता से कहासुनी के बाद बरादर ने काबुल छोड़ा
Achievement : 12 साल की नरगिस ने 90 फीसदी अंकों से पास की दसवीं की परीक्षा, सीएम बघेल ने जताया था भरोसा
अन्नदान महादान: स्कूली बच्चों को ‘न्योता भोजन’ में मिलेगा पौष्टिक आहार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग में बागी प्रत्याशियों पर बड़ी कार्रवाई… 45 बागियों को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Next Article भिलाई में पोल से टकराई हाइवा : जिस बाइक सवार को मारी थी ठोकर, ऑपरेशन कर काटना पड़ा उसका पैर, आईसीयू में भर्ती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?