ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार बार माफ करने वाले पति ने इस बार दे दी खौफनाक सजा, प्रेमी के साथ पांचवीं बार भागी थी पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

चार बार माफ करने वाले पति ने इस बार दे दी खौफनाक सजा, प्रेमी के साथ पांचवीं बार भागी थी पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: March 11, 2025
Share
चार बार माफ करने वाले पति ने इस बार दे दी खौफनाक सजा, प्रेमी के साथ पांचवीं बार भागी थी पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला
तेजपाल और रेनू - फोटो : संवाद/फाइल
SHARE

हलवारा/पंजाब (एजेंसी)। पंजाब के थाना दाखा के गांव जांगपुर में प्रवासी मजदूर तेजपाल ने अपनी पत्नी रेनू कुमारी (26) का कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। दाखा पुलिस ने कई टीम बनाकर आसपास बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर दबिश दी लेकिन तेजपाल और उसके बच्चों का सुराग नहीं लगा सकी। मूल रूप से तेजपाल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। दाखा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। रेनू के मुंह और अन्य जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं।

मुरादाबाद में मजदूरी करता था तेजपाल
जानकारी के अनुसार रेनू कुमारी अपने दोनों बच्चों के साथ मुल्लांपुर जांगपुर लिंक सड़क पर स्थित शेलर के सामने किसान की मोटर के कोठे में परिवार के साथ रहती थी। तेजपाल यूपी के मुरादाबाद में ही मजदूरी करता था। तेजपाल महीने दो महीने में पत्नी और बच्चों को मिलने आता था। करीब 15 दिन पहले रेनू शेलर में काम करने वाले एक कर्मी के साथ भाग गई थी।

दोनों मुल्लांपुर स्थित गोशाला के पास छुप कर रहने लगे। सूत्रों के अनुसार, रेनू चार बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी। तेजपाल ने हर बार उसे माफ किया लेकिन 15 दिन पहले रेनू फिर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। तेजपाल मुरादाबाद से आ गया और रेनू के माता पिता के साथ मिलकर उसे ढूंढ लिया। रेनू वापस आ गई लेकिन इस बार तेजपाल ने उसे मार डाला।

बेटी के चरित्र पर शक करता था दामाद
रेनू कुमारी के पिता चंदरादी पासवान और मां शीला देवी ने कहा कि वह 20 साल से मुल्लांपुर में मजदूरी करते हैं। उनका दामाद तेजपाल उनकी बेटी रेनू कुमार के चरित्र पर हमेशा शक करता रहता था जिसके चलते वो हमेशा उसके साथ मारपीट करता। इसी वजह से रेनू उनके पास रहने लगी थी।

कमरे को ताला लगाकर भागा
रविवार रात को तेजपाल उनकी झुग्गी के बिल्कुल साथ वाली मोटर पर बने रिहायश वाले कमरे में पत्नी और बच्चों को लेकर सोने चला गया। परिवार को कोई शक नहीं हुआ। सोमवार सुबह जब उन्होंने मोटर वाले कमरे को बाहर से ताला लगा देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने रेनू को आवाजें लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

जब उन्होंने ताला तोड़ कर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। रेनू की लाश जमीन पर पड़ी थी और उसके मुंह पर दांतों के निशान थे। शरीर के अन्य जगहों पर भी चोट लगी थी। चंदरादी पासवान और शीला देवी ने कहा कि कत्ल करने के बाद तेजपाल अपने बेटे सनी और बेटी संध्या को साथ लेकर फरार हो गया है। उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी तेजपाल को जल्द दबोच लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार दाखा पुलिस ने रेनू कुमारी के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

धौरपुर को मिली एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी के मातृशोक का हिस्सा बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल, दिल्ली में की मुलाकात, एक घंटे हुई चर्चा
टी-20 वर्ल्ड कप में अजब संयोग, भारत के खिलाफ खेलने वाली टीम कभी नहीं बन सकी है चैंपियन
वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हादसे का शिकार, गाय के टकराने से इंजन का बोनट खुला
कोण्डागांव की बेटी ने ताईवान में जीता गोल्ड मेडल, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया कमाल, सीएम साय ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर : रायपुर से रांची लेकर निकली थी झारखंड पुलिस… पुलिस ने किया यह दावा
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: ऊर्जा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाएगा छत्तीसगढ़

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?