ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बॉलीवुड व टेलीविजन का जाना माना चेहरा हिमानी शिवपुरी ने गिनाया छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के नाम…. नेशनल टूरिज्म डे पर कहा छत्तीसगढ़ की इन जगहों पर जरूर जाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बॉलीवुड व टेलीविजन का जाना माना चेहरा हिमानी शिवपुरी ने गिनाया छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के नाम…. नेशनल टूरिज्म डे पर कहा छत्तीसगढ़ की इन जगहों पर जरूर जाएं

By @dmin
Published: January 29, 2021
Share
Big accident: Ammonia leak at IFFCO's Phulpur plant
Big accident: Ammonia leak at IFFCO's Phulpur plant
SHARE

भिलाई। नेशनल टूरिज्म डे के मौके पर बॉलीवुड व टेलीविजन का जानाा माना चेहरा हिमानी शिवपुरी ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के नाम गिनाए। एण्डटीवी पर प्रसारित हप्पू की उलटन पलटन में हिमानी शिवपुरी उर्फ कटोरी अम्मा ने छत्तीसगढ़ में घूमने वाले पर्यटन स्थलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य एक समृद्ध संस्कृति और आकर्षक प्राकृतिक विविधता से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध स्थलों में कवर्धा पैलेस, खूंटाघाट डैम, खडिय़ा डैम, भोरमदेव मंदिर, सरोदा जलाशय और रतनपुर किला शामिल हैं।
अपनी टॉप डेस्टिनेशन लिस्ट के बारे में बात करते हुए हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा)ने कहा, अपनी पवित्र सुंदरता, वहां के वन्यजीवों और उनके दशहरे के उत्सव को जोश को देखने के लिए बस्तर घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। मुझे बस्तर में हाथ से बनी चीजें बहुत पसंद हैं और मेरा पूरा घर उसी से सजा हुआ है। वहां पर घूमने की एक सबसे अच्छी जगहों में विवेकानंद सरोवर भी है, उसे बुद्धा तालाब के रूप में भी जाना जाता है, वहां का ठंडा पानी आपको शहर की जिंदगी की भागमभाग और शोरगुल से छुट्टी देता है। रतनपुर से खूंटाघाट डैम लगभग 10 किलोमीटर दूर है और वह एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है। ये कुछ ऐसी जगहें हैं जो इस शहर में मेरी पसंदीदा हैं।
शहर के स्वादिष्ट व्यंजनों की बात करते हुए हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा) ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चावल, बाजरा और ज्वार जैसी मुख्य फसलें उगाई जाती हैं जोकि वहां के लोकल व्यंजनों में न सिर्फ एक अच्छा पोषण प्रदान करती है बल्कि वह काफी स्वादिष्ट भी होती हैं। मुठियाा बहुत ही अच्छी पकौड़ी है जो आपके नाश्ते की जरुरत को पूरा करते हैं। जब मैं शहर में उसके आसपास कहीं सफर कर रही होती हूं तो खाने के लिए चीला और आमट मेरा पसंदीदा कॉम्बिनेशन है, इस खाने की सुगंध और स्वाद आपको आपके घर जैसा ही महसूस कराएगी।
हिमानी शिवपुरी ने कहा कि रायपुर जोकि सभी शहरों के बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, के बारे में बात करते हुए हिमानी शिवपुरी ने कहा कि भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति कर रहा है। नया रायपुर एक ऐसा पहला स्मार्ट शहर है जोकि अपने व्यापर और आतिथ्य-सत्कार का केंद्र हैं। अपने उन्नत विकास के अलावा, इस शहर ने अपनी स्थानीय कलाओं और शिल्पकला को बहुत ही खूबसूरती के साथ संरक्षित किया है। ढोकरा कला बहुत ही आकर्षक है, मैं जब भी रायपुर जाती हूं तो इसे खरीदना हमेशा ध्यान में रखती हूं। छत्तीसगढ़ भारत के उन कुछ गिने-चुने राज्यों में से एक है जो प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले, पिछले 24 घंटों में सामने आए 45 नए मामले
मानसून सत्र से पहले हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, सीएम साय सहित यह रहे मौजूद
CG Accident : आमने- सामने से टकराए दो ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर… दोनों की मौत
पांच राज्यों में हार के लिए गांधी परिवार नहीं है जिम्मेदार, सोनिया के इस्तीफे का सवाल ही नहीं: मल्लिकार्जुन खडग़े
Big News : रावल मल जैन हत्याकांड में हत्यारे बेटे को हाईकोर्ट से राहत, फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article National Secretary Mo Shahid returned from Bhilai to Gujarat गुजरात निगम व पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही वापस भिलाई से गुजरात लौटे राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद
Next Article CM Baghel demands to connect Bilaspur with Delhi Mumbai and बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता एयर कनेक्टिविटी से जोडऩे सीएम बघेल ने की मांग…. केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?