ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता एयर कनेक्टिविटी से जोडऩे सीएम बघेल ने की मांग…. केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता एयर कनेक्टिविटी से जोडऩे सीएम बघेल ने की मांग…. केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र

By @dmin
Published: January 29, 2021
Share
CM Baghel demands to connect Bilaspur with Delhi Mumbai and
CM Baghel demands to connect Bilaspur with Delhi Mumbai and
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की दिल्ली, मुम्बई और कोलकत्ता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टिविटी की अनुमति देने के संबंध में केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से निकट भविष्य में लागू होने वाली उड़ान 4.1 योजना में बिलासपुर की महानगरों के साथ आरसीएस कनेक्टिविटी की सुविधा देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि मैं आपके ध्यान में बिलासपुर के साथ दिल्ली, मुंबई और कोलकाता आदि महानगरों की आरसीएस कनेक्टिविटी के मुद्दे को प्रमुखता से लाना चाहूंगा। छत्तीसगढ़ में न्यायधानी बिलासपुर के महत्व तथा राज्य और क्षेत्र के भीतर बिलासपुर की रणनीतिक और महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति के कारण आपके साथ मेरे पहले के पत्राचार में भी इस विषय पर प्रकाश डाला गया है। मैं इस विषय पर नागर विमानन मंत्रालय से वांछित समर्थन चाहूंगा।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय विमानन मंत्री को लिखा है कि बिलासपुर हवाई अड्डे को हाल ही में 3 सी वीएफआर श्रेणी में अपग्रेड किया गया है। राज्य सरकार आरसीएस कनेक्टिविटी के तहत बिलासपुर से दोनों महानगरों के लिए सीधी और चरणों में उड़ानों के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसके लिए समय-समय पर कई पत्राचार और विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से इस विषय में नियमों में आवश्यक प्रवर्तन और रियायत देते हुए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत बिलासपुर की महानगरों के लिए एयर कनेक्टिविटी के लिए अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि मेरा मानना है कि इस पूरे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति और जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से मोका द्वारा इस विषय पर उदारता से विचार करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि राज्य सरकार बिलासपुर की महानगरों से एयर कनेक्टिविटी के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगी। राज्य सरकार ने अब तक बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 45 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। जिसमें से 21 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं। किसी भी आकस्मिकता को पूरा करने के लिए, बिलासपुर हवाई अड्डे के रायपुर हवाई अड्डे के लिए एक वैकल्पिक एयरोड्रम के रूप में भविष्य में विकसित होने की काफी क्षमता और गुंजाइश है। वर्तमान में इस पूरे क्षेत्र में रायपुर हवाई अड्डा अपनी श्रेणी का एकमात्र हवाई अड्डा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से निकट भविष्य में लागू होने वाली उड़ान 4.1 योजना में बिलासपुर की महानगरों के साथ आरसीएस एयर कनेक्टिविटी की सुविधा देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य उत्सुकता से इस विषय में आपके सक्षम समर्थन की प्रतीक्षा कर रहा है।

कलेक्टर आकाश छिकारा समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर
ऑन द स्पॉट पूरी होगी विदेश में पड़ने की चाहत, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 में मिलेंगे कई मौके
जमीन के लिए भाई ने उतार दिया भाई को मौत के घाट, 9 लोगों ने लाठी, डंडे, रॉड से पीट-पीटकर कर दी बेरहमी से हत्या
भारतीय सेना में कैसे बदलीं यूनिफॉर्म और राइफलें, गणतंत्र दिवस परेड में होगा प्रदर्शन
Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रैली में CM भूपेश ने भरी हुंकार, इधर डॉ. रमन बोले जीतेगी तो भाजपा ही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident: Ammonia leak at IFFCO's Phulpur plant बॉलीवुड व टेलीविजन का जाना माना चेहरा हिमानी शिवपुरी ने गिनाया छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के नाम…. नेशनल टूरिज्म डे पर कहा छत्तीसगढ़ की इन जगहों पर जरूर जाएं
Next Article Kisan agitation: Alipur SHO attacked with sword with sword, accused in custody किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर अलीपुर एसएचओ पर तलवार से हमला, हिरासत में आरोपी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?