ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में रिकवरी रेट 62 फीसदी से ज्यादा: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा जल्द शुरू होंगे दो स्वदेशी वैक्सीन के ट्रायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में रिकवरी रेट 62 फीसदी से ज्यादा: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा जल्द शुरू होंगे दो स्वदेशी वैक्सीन के ट्रायल

By @dmin
Published: July 9, 2020
Share
Health Ministry said two indigenous vaccine trials will start soon
Health Ministry said two indigenous vaccine trials will start soon
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति पर प्रकाश डाला गया और कोरोना जांच संबंधी जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में विकसित हो रहीं कोरोना वायरस की वैक्सीन पर भी बात की।

Contents
  • भारत में विकसित हो रहीं दो वैक्सीन, जल्द शुरू होंगे ट्रायल
  • प्रति 10 लाख की आबादी पर देश में कोरोना के 538 मामले
  • बढ़ रही है जांचों की संख्या, रोज टेस्ट हो रहे 2.6 लाख सैंपल

प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजेश भूषण ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला दूसरा देश है। करीब 130 करोड़ की जनसंख्या होने के बावजूद भारत कोरोना वायरस को प्रबंधित करने में सक्षम रहा है। अगर आप प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना के मामलों को देखें तो अब भी यह दुनिया में सबसे कम है।

भारत में विकसित हो रहीं दो वैक्सीन, जल्द शुरू होंगे ट्रायल

भूषण ने कहा कि भारत बायोटेक और कैडिला हेल्थकेयर वैक्सीन विकसित कर रही हैं। दोनों वैक्सीनों ने अनुमति मिलने के बाद पशु विषाक्तता अध्ययन पूरा कर लिया है। डीसीजीआई ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) ने इन दोनों वैक्सीनों को पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है। अभी इन वैक्सीन के ट्रायल शुरू नहीं हुए हैं। हमें इनके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। 

प्रति 10 लाख की आबादी पर देश में कोरोना के 538 मामले

भूषण ने कहा, आज हमारे यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमण के 538 मामले हैं। यह आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी रिपोर्ट में दिए हैं। कुछ देशों में तो प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना के मामलों की संख्या भारत की तुलना में 16 से 17 गुना तक ज्यादा है। हमारे यहां कोरोना से प्रति 10 लाख की आबादी पर मौत का आंकड़ा 15 है जबकि कई देश ऐसे हैं जहां यह आंकड़ा भारत की तुलना में 10 गुना तक ज्यादा है।  

बढ़ रही है जांचों की संख्या, रोज टेस्ट हो रहे 2.6 लाख सैंपल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद आईसीएमआर की वरिष्ठ वैज्ञानिक निवेदिता गुप्ता ने कहा कि देश में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई गई है। औसतन देखें तो हम रोजाना 2.6 लाख नमूनों की जांच रोज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एंटीजन टेस्टिंग के इस्तेमाल से हम इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पु्ण्य सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि आठ जुलाई तक दिल्ली में छह लाख 79 हजार 831 कोविड-19 जांच की गई हैं। इसका मतलब प्रति 10 लाख लोगों पर 35,780 जांच हुई हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना 20 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही हैं।

खतरे में तेलुगू इंडस्ट्री! अगस्त से रोकी गई शूटिंग, प्रभावित होंगी प्रभास-महेश बाबू की फिल्में
श्रीराम जन्मोत्सव समिति महिला शाखा की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा, 14 उपाध्यक्ष सहित 17 मंत्रियों को किया शामिल
चेम्बर चुनाव: युवा चेम्बर परिवार दीपावली मिलन कार्यक्रम पर ले सकता है एक बड़ा फैसला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पहुंचे छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात
CG Breaking : बदमाशों ने देशी शराब दुकान से पार कर दी 34 पेटी शराब, चोरी का तरीका देख पुलिस भी हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister discusses with elders living in old age homes of seven districts मुख्यमंत्री ने सात जिलों के वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से की चर्चा: जाना स्वास्थ्य का हाल
Next Article SP Prashant Thakur convenes meeting of departmental officers: Instructions for in-charge action on gambling एसपी प्रशांत ठाकुर ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक: जुआ, सट्टा व अवैध कबाड़ के व्यापार पर प्रभारी कार्रवाई के दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?