ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: सितंबर में अब तक 2.97 करोड़ जांच, 51 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: सितंबर में अब तक 2.97 करोड़ जांच, 51 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए

By @dmin
Published: September 29, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके मामलों की संख्या 51 लाख के पार हो चुकी है। मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देशभर में अब तक सात करोड़ 30 लाख से ज्यादा कोरोना जांच हो चुकी हैं। पिछले सप्ताह 77.8 लाख जांच हुई हैं। 

Contents
  • हर 15 में से एक व्यक्ति के संक्रमित होने का अनुमान
  • 17 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ दूसरा सीरो सर्वे

प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश की आबादी का बड़ा हिस्सा अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है। भूषण ने कहा कि आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के दूसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट से पता चला है कि बड़ी आबादी अभी भी कोविड-19 के प्रति संवेदनशील है और इसकी चपेट में आ सकती है। राजेश भूषण ने कहा कि भारत में कोविड-19 के चलते प्रति 10 लाख की आबादी पर होने वाली मौतों की संख्या भारत में सबसे कम है। भारत में यह संख्या 70 है जबकि दुनियाभर के लिए यह आंकड़ा 127 है। इसके अलावा ब्राजील में यह संख्या 665, ब्रिटेन में 618, अमेरिका में 614, फ्रांस में 483, दक्षिण अफ्रीका में 276 और रूस में 139 है।  

हर 15 में से एक व्यक्ति के संक्रमित होने का अनुमान

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि संस्थान की ओर से कराए गए दूसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2020 तक 10 साल की आयु से अधिक हर 15 व्यक्ति में से एक के कोविड-19 की चपेट में आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हमें 5टी (टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट, टेक्नोलॉजी) की रणनीति पर ध्यान देना होगा। डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि आईसीएमआर के दूसरे सीरो सर्वे में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। इसके अनुसार शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण का खतरा कम है। शहरी झुग्गी-झोपडिय़ों में संक्रमण का खतरा गैर-झुग्गी वाले शहरी इलाकों की तुलना में दोगुना है। वहीं, इन ग्रामीण इलाकों की तुलना में इन क्षेत्रों में संक्रमण का खतरा चार गुना है। 

17 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ दूसरा सीरो सर्वे

दूसरा सीरो सर्वे 17 अगस्त से 22 सितंबर के बीच कराया गया था। यह सर्वे देश के 21 राज्यों के 70 जिलों के 700 गांवों या वार्डों में करवाया गया था। इसका उद्देश्य 10 साल या इससे अधिक आयु के लोगों मे कोरोना संक्रमण के प्रसार का अनुमान लगाना था। देश की बड़ी आबादी पर अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 जांच की संख्या 50 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। सितंबर माह में कुल 2.97 करोड़ जांच की गई हैं। इससे पहले अगस्त में 2.39 करोड़, जुलाई में 1.05 करोड़, जून में 49.9 लाख, मई में 29.4 लाख जांच की गई थीं। अप्रैल में यह आंकड़ा 8.64 लाख तो मार्च में 30 हजार था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को मजबूती देंगे यूपी, बिहार के ये बड़े नेता
यूपी के सबसे बड़े रनवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रीलंका से भगवान बुद्ध का धातु अवशेष लेकर लैंड करेगा प्रतिनिधिमंडल
महाशिवरात्रि पर पुण्य स्नान के साथ होगा राजिम कुंभ का समापन, संतों का होगा आशीर्वचन और निकाली जाएगी शाही शोभायात्रा
स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा न्यू इंडिया @75 जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रही प्रभा ठाकुर हुसैन ने रचा इतिहास, श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मंत्री बने संजीव और पुष्पेश अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मंत्री बने संजीव और पुष्पेश
Next Article श्रीकंचनपथ 344 # 29 september 2020

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?