ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रही प्रभा ठाकुर हुसैन ने रचा इतिहास, श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रही प्रभा ठाकुर हुसैन ने रचा इतिहास, श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित

By Mohan Rao Published April 20, 2025
Share
SHARE

भिलाई। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रही प्रभा ठाकुर हुसैन श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। चौथे खेलो मास्टर्स गेम्स 2025 में दो स्वर्ण और एक कांस्य जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। कई बार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में चैंपियन रह चुकी भिलाई की मास्टर एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर न केवल भिलाई, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

11 से 13 अप्रैल 2025 के बीच दिल्ली में आयोजित चौथे खेलो मास्टर्स गेम्स में देशभर के 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 55+ आयु वर्ग की श्रेणी में प्रभा ठाकुर हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। 5000 मीटर दौड़ में संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान, 5000 मीटर पैदल चाल में संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान, 3000 मीटर दौड़ में संपूर्ण भारत में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

58 वर्ष की उम्र में प्रभा की यह सफलता न केवल अद्वितीय है, बल्कि एक प्रेरणास्त्रोत भी बन गई है। प्रभा ठाकुर हुसैन न केवल एक तेज़ धाविका है, बल्कि एक साहसी स्काईडाइवर, अंतरराष्ट्रीय मैराथन रनर, बुलेट राइडर, एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड में चयनित एथलीट और बहुमुखी प्रतिभा की धनी खिलाड़ी भी हैं। इससे पहले भी वह विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

प्रभा का कहना है, उम्र कभी भी अपने शौक और खुशियों को जीने में बाधा नहीं बननी चाहिए। अगर दिल में जुनून हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी यह उपलब्धि हर उम्र के लोगों: खासकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी ज़िंदगी आज प्रेरणा और आत्मविश्वास की मिसाल बन चुकी है। प्रभा ठाकुर हुसैन आज भी यह साबित कर रही हैं कि जज़्बा हो तो हर मंज़िल को छुआ जा सकता है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ चेंबर का शपथ ग्रहण : सीएम साय बोले-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चेंबर की है महत्वपूर्ण भूमिका
Next Article Bhilai Breaking : नकली नोट लेकर आईसक्रीम लेने पहुंचा ग्राहक, दुकानदार की सूझ से धराया.. 500 व 200 रुपए के नकली नोट बरामद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?